फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   By keeping Tajia in the houses, the well-known people remembered Hussain

घरों में ताजिया रखकर हकीदतमंदों ने हुसैन को किया याद

Fri, 20 Aug 2021 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
By keeping Tajia in the houses, the well-known people remembered Hussain
बलरामपुर नगर के मोहल्ला बलुहा में अकीतदमंदों की तरफ से घर में रखा ताजिया। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। कोरोना महामारी के चलते मोहर्रम 9वीं की रात पूरी सादगी के साथ गमगीन माहौल में अकीदतमंदों ने घरों में ताजिया रखकर हजरत इमाम हुसैन को याद किया।
विज्ञापन

ताजिया, रोजा व अलम घरों में रखकर हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए मुल्क में अमन-शांति, भाईचारा व कोरोना महामारी की समाप्ति के लिए दुआ मांगी। प्रशासन की तरफ से कोरोना के चलते इस वर्ष भी जुलूस आदि निकालने की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन

9वीं मोहर्रम को अपनी-अपनी मन्नत के मुताबिक मुस्लिम समाज व अन्य धर्मों के लोगों ने घरों के अंदर ताजिया, रोजा व अलम रखा। पूरी रात जागकर इबादत करते हुए कर्बला के मैदान में सच्चाई, मानवता और हक की लड़ाई लड़ते हुए अपने 72 जाबांज साथियों के साथ शहीद होने वाले हजरत इमाम हुुसैन की शहादत को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकीदतमंदों ने मुल्क में अमन-शांति, भाईचारा व कोरोना की समाप्ति के लिए दुआ भी मांगी। प्रशासन की तरफ से अनुमति न मिलने के कारण प्रत्येक वर्ष नगर में निकलने वाला शिया समुदाय का जुलूस भी नहीं निकाला गया।
गत दिनों जिले के सभी थानों व चौकियों पर कोरोना महामारी को देखते हुए शासन की तरफ से जारी गाइड लाइन का पालन कराने के लिए ताजिया, रोजा व अलम बनाने व रखने वालों को सार्वजनिक स्थानों व इमाम चबूतरों पर ताजिया न रखने का निर्देश दिया गया था।
मोहर्रम के दिन जुलूस व सार्वजनिक सभा करने पर भी सख्त पाबंदी लगाई गई थी। प्रशासन की तरफ से दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए मुस्लिम समाज के लोगों ने सार्वजनिक स्थानों पर ताजिया, अलम व रोजा न रखते हुए घरों में ही ताजिया रखकर दुआ मांगी।
मोहर्रम को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन की व्यवस्था पूरी तरह चुस्त दुरुस्त रही। नगर पालिका अध्यक्ष किताबुन्निशा के प्रतिनिधि शाबान अली ने बताया कि नगर के सभी इमामबाड़ों, इमाम चबूतरों व मस्जिदों के आस-पास विशेष साफ सफाई कराकर चूने व पानी का छिड़काव कराया गया।

मोहर्रम 9वीं को अध्यक्ष प्रतिनिधि ने सफाई प्रभारी सुरेश गुप्ता व अन्य कर्मियों के साथ शिया कर्बला और मुस्लिम समाज का कर्बला की साफ सफाई का निरीक्षण किया। उतरौला, तुलसीपुर व पचपेड़वा नगर निकायों में भी बेहतर साफ सफाई की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed