{"_id":"6696ab93384522e14d0c540b","slug":"by-elections-will-be-held-on-56-seats-including-five-from-pradhan-excitement-begins-balrampur-news-c-99-1-brp1008-111908-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: प्रधान के पांच सहित 56 सीटों पर होंगे उपचुनाव, सरगर्मी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: प्रधान के पांच सहित 56 सीटों पर होंगे उपचुनाव, सरगर्मी शुरू
Tue, 16 Jul 2024 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 16 Jul 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। पांच प्रधान, नौ बीडीसी व 42 ग्राम पंचायत सदस्यों सहित 56 सीटों पर उपचुनाव के लिए एक फिर से सरगर्मी शुरू हो गई है। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम पवन अग्रवाल ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी। 22 जुलाई तक दावेदारों को नामांकन पत्र दाखिल करना होगा। 23 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगा। 24 जुलाई को नाम वापसी के बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा। छह अगस्त को सुबह छह बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। आठ अगस्त को ब्लॉकों पर मतगणना कराई जाएगी।
ग्राम प्रधान के रिक्त चार सीटों पर 7103 वोटरों को अपना नुमाइंदा चुनना है। सदर ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिंगाही व करमहना में रिक्त प्रधान पद पर सामान्य वर्ग के दावेदारों को उप चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा। वहीं घुघुलपुर ग्राम पंचायत में रिक्त प्रधान पद पर महिलाओं को उप चुनाव में भाग्य अजमाने का मौका मिलेगा। ग्राम पंचायत सिंगाही में 1350, करमहना में 1574 व घुघुलपुर में 2124 वोटरों को अपने गांव की सरकार चुननी है। तीनों ग्राम पंचायतों में प्रधानों की मृत्यु होने के बाद पद रिक्त हुआ है। तुलसीपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत लालनगर सिपहिया में शमीम अहमद ने पिछड़ा वर्ग का जाति प्रमाण पत्र बनवाकर चुनाव जीता था, वह जांच में फर्जी पाया गया। यहां पिछड़ा वर्ग के दावेदरों को उप चुनाव में अपना भाग्य आजमाने का मौका मिलेगा। लालनगर सिपहिया ग्राम पंचायत के 2055 मतदाताओं को ग्राम प्रधान का चुनाव करना है।
हरनहवा सुस्ता में नहीं हो सकेगा उपचुनाव
-गैसड़ी ब्लॉक के ग्राम पंचायत हरनहवा सुस्ता में उपचुनाव के माध्यम से सरकार का गठन नहीं हो सकेगा। इस ग्राम पंचायत को अनुसूचित जनजाति के कोटे में आरक्षित कर दिया गया है, जबकि इस ग्राम पंचायत में अनुसूचित जनजाति का एक भी व्यक्ति निवास नहीं करता है। इसी कमी के चलते यहां उप चुनाव नहीं हो सकता है। प्रशासक की देखरेख में गांव का विकास कराया जा रहा है।
विज्ञापन
नौ बीडीसी का होगा उपचुनाव
-रिक्त पड़े नौ बीडीसी का भी उप चुनाव कराने की तैयारी की जा रही है। सदर ब्लॉक के कटिया वार्ड संख्या 158 में पिछड़ा वर्ग, हरैया सतघरवा में पिछड़ा वर्ग, तुलसीपुर के देवनगर वार्ड संख्या 18 में पिछड़ा वर्ग व वेला प्रथम में वार्ड संख्या 55 में पिछड़ा वर्ग की महिला, गैसड़ी, पचपेड़वा, श्रीदत्तगंज में पिछड़ा वर्ग की महिला, उतरौला के मटियारिया कर्मा वार्ड संख्या एक, गैड़ास बुजुर्ग व रेहरा बाजार में अनारक्षित सीट पर उप चुनाव कराया जाएगा।
42 सदस्य सीटों पर भी उपचुनाव की तैयारी
-सात ब्लाॅकों के 42 ग्राम पंचायतों के सदस्य सीटाें पर भी उपचुनाव कराने की तैयारी की जा रही है। ब्लॉक सदर में तीन, हरैया सतघरवा में चार, तुलसीपुर में 14, गैसड़ी में तीन, पचपेड़वा में चार, रेहरा बाजार में 10, गैड़ास बुजुर्ग में दो, व उतरौला में दो रिक्त ग्राम पंचायत सदस्य सीटों पर उप चुनाव कराया जाएगा।
उपचुनाव कराने की तैयारी
-पंचायत उप चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। आरओ व एआरओ भी तैनात कर दिए गए हैं। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से उप चुनाव कराने का निर्देश दिया गया है।
-पवन अग्रवाल, जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम