{"_id":"62eaab00180fed46530a79f5","slug":"by-elections-polling-parties-leave-to-conduct-polling-balrampur-news-lko642535718","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव : मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव : मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले की तीन ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए उपचुनाव चार अगस्त को होगा। तीनों ग्राम पंचायतों में 4,605 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान कराने के लिए तीनों ब्लॉक मुख्यालयों से बुधवार को पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। कड़ी सुरक्षा के बीच तीनों ग्राम पंचायतों में गुरुवार सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान कराया जाएगा।
जिला समाज कल्याण अधिकारी/आरओ एमपी सिंह ने बताया कि रेहरा बाजार ब्लॉक की जाफरपुर ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए छह दावेदार हैं। दो पोलिंग बूथों पर यहां 1,570 वोटर गुरुवार को मताधिकार का प्रयोग कर अपनी सरकार चुनेंगे।
इसी तरह से तुलसीपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत रूपनगर में प्रधान पद के लिए चार दावेदार हैं। यहां भी दो बूथ हैं, जिसमें कुल 1,036 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
हरैया सतघरवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत हिंडुलीकला में प्रधान पद के लिए तीन दावेदार हैं। यहां तीन बूथ हैं, जिसमें 1,999 वोटर मतदान करेंगे। क्षेत्र पंचायत सदस्य की चार और ग्राम पंचायत सदस्य की 43 सीटों पर एकल नामांकन के चलते दावेदारों का निर्वाचन तय माना जा रहा है।
मतदान के बाद ब्लॉक मुख्यालय पर बने स्ट्रांग रूम में मतपेटियां कड़ी सुरक्षा में रखी जाएंगी। पांच अगस्त को मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र दिया जाएगा।