फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Buying increased due to falling prices of gold and silver

Balrampur News: सोना-चांदी का दाम गिरने से बढ़ी खरीदारी

Sun, 01 Feb 2026 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Buying increased due to falling prices of gold and silver
बलरामपुर। सोने-चांदी के लगातार बढ़ रहे भाव के बीच एकाएक गिरावट होते ही रविवार को बाजार में रौनक बढ़ गई। सहालग में दाम कम होने से लोगों ने सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी की। बीते दिन चांदी के दाम में प्रति किलोग्राम एक लाख से अधिक गिरावट आई है। वहीं सोने के दाम प्रति 10 ग्राम 30 से 32 हजार रुपये कम हुए हैं।
विज्ञापन

जनवरी शुरू होते ही सोने व चांदी के भाव बढ़ने लगे थे। प्रत्येक दिन 10 से 15 हजार रुपये प्रति किलोग्राम चांदी के दाम बढ़ रहे थे। वहीं सोने के दामों में भी प्रति दस ग्राम दो से तीन हजार रुपये की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। चांदी प्रति किलोग्राम चार लाख रुपये के पार पहुंच गई थी। ऐसे में सराफा व्यवसाय पर काफी असर पड़ा था। सहालग वाले घरों में लोग सोने-चांदी के जेवर खरीदने के लिए दाम गिरने का इंतजार कर रहे थे। अचानक मूल्य गिरने से रविवार को बाजार में चहल-पहल दिखी।
विज्ञापन

सराफा व्यवसायी रवि सोनी ने बताया कि दो दिन पहले जिले में तीन लाख 80 हजार रुपये प्रति किलोग्राम चांदी का भाव था। वहीं आज दो लाख 78 हजार रुपये हो गया है। इसी तरह सोना प्रति 10 ग्राम एक लाख 80 हजार रुपये था, जो एक लाख 58 हजार रुपये हो गया है। सोने-चांदी के दाम गिरने से बाजार में चहल-पहल दिखने लगी है। बाजार में रौनक आने से सराफा व्यवसायियों ने भी राहत की सांस ली है। भगवतीगंज की सरिता ने बताया कि 15 फरवरी को उनकी बहन की शादी है। गहनों की खरीदारी करनी है। सोने-चांदी का भाव बढ़ने से चिंतित थी। आज खरीदारी करने आई हूं। दाम गिरने से आठ से 10 हजार रुपये का फायदा हुआ है। रेखा ने बताया कि वह अपनी बहन की बेटी के लिए सोने के गहनें खरीदने आई हैं। दाम कम होने से चार से पांच हजार रुपये की बचत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed