फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Buyers gathered at the Vocal for Local exhibition

वोकल फॉर लोकल प्रदर्शनी में उमड़े खरीदार

Sun, 25 Sep 2022 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Buyers gathered at the Vocal for Local exhibition
बलरामपुर। आत्मनिर्भर भारत अभियान तथा एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत जिला पंचायत सभागार में आयोजित वोकल फॉर लोकल प्रदर्शनी का रविवार को समापन हुआ। तीन दिवसीय प्रदर्शनी में 30 स्टॉलों पर स्थानीय उत्पादों की बिक्री की गई। प्रदर्शनी के अंतिम दिन स्थानीय उत्पाद खरीदने के लिए लोगों की भीड़ जुटी।
विज्ञापन

वोकल फॉर लोकल प्रदर्शनी के अंतिम दिन स्टॉलों पर स्थानीय उत्पादों का अवलोकन करते हुए सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में पूरा हो रहा है। पूरे विश्व में एक जनपद एक उत्पाद के प्रोडक्ट की तूती बोल रही है। ऐसे आयोजनों से स्थानीय स्तर पर उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में स्थानीय उद्यमियों को अपना उत्पाद बेचने का अच्छा अवसर मिल रहा है। सरकार आत्मनिर्भर भारत अभियान के जरिये मातृ शक्ति को आर्थिक सशक्त भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनी के अंतिम दिन विभिन्न स्टालों पर लोगों ने मसूर दाल छांटी, सरसों तेल, मसाला, दुग्ध उत्पाद, क्राफ्ट, रस्क व बिस्कुट, नमकीन, बेकरी, चावल, आचार, आयुर्वेदिक दवाएं, अगरबत्ती व सौंदर्य प्रसाधन के सामानों की खरीद की। उपायुक्त उद्योग राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि प्रदर्शनी के अंतिम दिन करीब 50 हजार रुपये के सामानों की बिक्री हुई। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, डॉ. अजय सिंह पिंकू, वरुण सिंह मोनू, बच्चा शुक्ल, राकेश गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed