फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Business worth 20 crore affected by bank strike

Balrampur News: बैंक हड़ताल से 20 करोड़ का कारोबार प्रभावित

Fri, 11 Sep 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 11 Sep 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Business worth 20 crore affected by bank strike
फोटो-17- नगर के तुलसीपुर मार्ग ​स्थित इंडियन इलालाबाद बैंक के बाहर विरोध जताते बैंक कर्मी। स्रो
बलरामपुर। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने समेत अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को सरकारी बैंक कर्मियों ने हड़ताल की। बैंकों में ताले लगे रहे और जमा-निकासी समेत अन्य बैंकिंग कार्य पूरी तरह बंद रहे। कामकाज ठप होने से गांव-देहात से बैंक पहुंचे खाताधारकों को निराश होकर लौटना पड़ा। हड़ताल के कारण जिले में करीब 20 करोड़ रुपये की जमा-निकासी प्रभावित हुई।
विज्ञापन


पांच दिन बैंकिंग कार्य किए जाने की मांग को लेकर बैंक कर्मियों की देशव्यापी हड़ताल का असर जिले में भी दिखा। नगर के तुलसीपुर मार्ग स्थित एलडीएम कार्यालय के इंडियन इलाहाबाद बैंक के बाहर कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। डिप्टी एलडीएम अजय कुमार, शाखा प्रबंधक राजकुमार मीना, सीताराम यादव, संदीप और राजेश समेत अन्य कर्मचारी प्रदर्शन में शामिल रहे। नगर स्थित स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ इंडिया समेत अन्य बैंकों की शाखाओं में भी ताले लगे रहे।
विज्ञापन


डिप्टी एलडीएम अजय कुमार और शाखा प्रबंधक राजकुमार मीना ने बताया कि देशभर के बैंक कर्मचारी सप्ताह में पांच दिन ही बैंकिंग कार्य किए जाने की मांग कर रहे हैं। इसी मांग के समर्थन में जिले के बैंक कर्मियों ने भी देशव्यापी हड़ताल में हिस्सा लिया। सभी सरकारी बैंकों में एक साथ कामकाज ठप होने से खाताधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाजसेवी महेंद्र तिवारी और रवींद्र कमलापुरी ने बताया कि हड़ताल की पूर्व सूचना नहीं होने के कारण जरूरी काम से बैंक पहुंचे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। घुघुलपुर की राजरानी ने बताया कि उन्हें पांच हजार रुपये निकालने थे। इसके लिए 30 रुपये किराया खर्च कर बैंक पहुंचीं, लेकिन वहां ताला लगा मिला। गोविंदपुर की मनिका ने कहा कि यदि पहले सूचना होती तो वह बैंक नहीं आतीं।


एलडीएम अमित कुमार ने बताया कि बैंक कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी हुई है।
दो दिन और परेशान होंगे खाताधारक
शुक्रवार को बैंकों में कामकाज बंद रहने के बाद अब दूसरा शनिवार और रविवार होने के कारण अगले दो दिन भी बैंक बंद रहेंगे। इससे खाताधारकों को नकदी की जरूरत पूरी करने में परेशानी हो सकती है। व्यापारी नेजा संजय शर्मा ने कहा कि तीन दिन लगातार बैंक बंद रहने से छोटे खाताधारकों के साथ व्यापारियों पर भी असर पड़ेगा।

फोटो-17- नगर के तुलसीपुर मार्ग स्थित इंडियन इलालाबाद बैंक के बाहर विरोध जताते बैंक कर्मी। स्रो

फोटो-17- नगर के तुलसीपुर मार्ग स्थित इंडियन इलालाबाद बैंक के बाहर विरोध जताते बैंक कर्मी। स्रो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed