फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Bulldozer will be used on encroachment on Gonda road also

Balrampur News: गोंडा मार्ग पर भी अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर

Fri, 21 Nov 2025 09:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 09:19 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer will be used on encroachment on Gonda road also
बलरामपुर के गोंडा रोड पर मकान पर लगाया गया लाल निशान ।-संवाद
बलरामपुर। जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर पालिका ने शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए कमर कस ली है। बहराइच रोड के बाद अब वीर विनय चौराहे से गोंडा जाने वाले मार्ग से भी अवैध कब्जा हटाने की तैयारी है। नगर पालिका की टीम ने बृहस्पतिवार रात अतिक्रमण करने वाले 270 दुकान-मकानों को चिह्नित किया। इन्हें 72 घंटे के भीतर खुद कब्जा हटाने की मोहलत दी गई है। कब्जा न हटाया तो बुलडोजर चलाया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, 23 नवंबर से बहराइच रोड पर अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू होगा। नगर पालिका के ईओ लालचंद्र मौर्य के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में सड़क के मध्य से 12 मीटर दाईं और 12 मीटर बाईं ओर तक कब्जा करने वालों की पहचान की गई है। ईओ ने बताया कि सभी स्थायी और अस्थायी कब्जाधारियों को 72 घंटे की मोहलत दी गई है, जो रविवार को पूरी हो जाएगी। इस अवधि में यदि उन्होंने स्वयं कब्जा नहीं हटाया, तो पालिका की टीम बुलडोजर चलाकर पूरा अतिक्रमण हटाएगी।
विज्ञापन

ईओ ने कहा कि सड़क को चौड़ा करने और आवागमन सुगम बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। लगातार हो रहे अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित होता है और दुर्घटना की आशंका भी बढ़ जाती है। इसलिए किसी भी तरह का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। टीम ने गोंडा रोड पर कई दुकानों, भवनों, टिनशेड और बढ़ाए गए प्लेटफॉर्म पर निशान लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को बहराइच मार्ग पर चिह्नित हुआ है अतिक्रमण
बीते बुधवार रात भी वीर विनय चौराहे से पीपल तिराहा तक मुख्य सड़क के दोनों किनारों पर पालिका ने अतिक्रमण चिह्नित किया है। सड़क के दोनों ओर 12-12 मीटर के दायरे में आने वाले सभी निर्माण, बढ़े हुए हिस्सों और ठेलों पर लाल निशान लगाए गए। लोगों को यह चेतावनी दी गई थी कि समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed