फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Build water tank in Rehra Bazar

रेहरा बाजार में पानी टंकी का निर्माण कराएं

Mon, 13 Jun 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Build water tank in Rehra Bazar
रेहरा बाजार (बलरामपुर)। स्थानीय बाजार के लोगों ने पानी टंकी का निर्माण कराने की मांग उठाई है। भीषण गर्मी में बाजार की आठ हजार आबादी को शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा है। बाजार में सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में बड़ी संख्या में लोग काम करते हैं, जिन्हें दूषित पानी पीने के लिए विवश होना पड़ रहा है। बाजार के लोग भी दूषित पानी पीने को विवश हैं।
विज्ञापन

बाजारवासी मनोज चौबे, कालीदीन तिवारी, नान्हू यादव आदि ने डीएम को भेजे गये पत्र में कहा कि रेहरा बाजार की आबादी आठ हजार से अधिक है। बाजार के लोग आज भी दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। शुद्ध पानी नहीं मिलने से यहां के लोग पानी जनित बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। बाजार में पीएचसी, ब्लॉक कार्यालय, पशु अस्पताल, वन रेंज कार्यालय, बीआरसी व थाना सहित कई सरकारी व निजी कार्यालय भी हैं। जहां बड़ी संख्या में लोग रोजाना आते हैं। यहां लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

बाजार में पानी टंकी का निर्माण कराने के लिए काफी दिनों से मांग की जा रही है। इन लोगों ने डीएम से मांग की है कि बाजार में पानी टंकी का निर्माण कराकर यहां के लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैैया कराया जाए। इन लोगों ने डीएम को फोन करके भी समस्या से अवगत कराया है। डीएम श्रुति ने बाजार के लोगों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed