फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   BSP released list of 25 candidates

जिला पंचायत सदस्य के लिए बसपा के 25 उम्मीवारों की सूची जारी

Thu, 08 Apr 2021 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
BSP released list of 25 candidates
बलरामपुर। पंचायत चुनाव की तिथि नजदीक आते ही प्रमुख पार्टियों ने भी अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए बसपा के 25 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। बाकी बचे 15 सीटों पर भी उम्मीदवारों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष लालचंद कुरील ने गुरुवार को बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर जिला पंचायत सदस्य सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के वार्ड नंबर एक पर इरशाद आलम खां, वार्ड दो पर साजिद खान, वार्ड नंबर तीन पर अयोध्या प्रसाद जायसवाल, वार्ड चार पर हारुन रासिद खान, वार्ड पांच पर जुवैदा खातून, वार्ड छह पर कुतुबुल्ला, वार्ड सात पर सीबा, वार्ड आठ पर नियाज अहमद खान, वार्ड नौ पर शारदा प्रसाद चौधरी, वार्ड 10 पर फरीदा, वार्ड 11 पर हुमा रिजवान को उम्मीदवार नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड 12 पर शमीम बानो, 13 पर मनोज कुमार यादव, 14 पर आफताब आलम, 15 पर रेशमा सलमान, 16 पर राम कुमार वर्मा, 17 पर इमरान सिद्दीकी, वार्ड 18 पर जगदंबा सरन भारती, वार्ड 19 पर संजूर, 20 पर रिहाना, 27 पर भरत लाल चौधरी, 30 पर तारावती, 31 पर रन्नू देवी, 38 पर अवधराजी व 39 पर इंद्रावती को उम्मीदवार नामित किया गया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर हुमा रिजवान जहीर ने दो बार अपनी जीत का परचम लहराया है। वर्ष 2005 में अनारक्षित सीट पर पूर्व सांसद रिजवान जहीर की पत्नी हुमा रिजवान ने अपनी जीत का परचम लहराया है। वर्ष 2010 में फिर से सामान्य महिला के आरक्षित होने पर निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गईं।

वर्ष 2021 में भी अध्यक्ष पद के लिए सीट शासन ने अनारक्षित किया है। इस बार हुमा रिजवान को बहुजन समाज पार्टी से उम्मीदवार बनाया गया है। हुमा रिजवान वार्ड नंबर 11 से बहुजन समाज पार्टी से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए उम्मीदवार बनेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed