{"_id":"5f0357ee8ebc3e433471f91b","slug":"bsp-leader-zeba-rizwan-stand-with-the-military-officer-s-family-balrampur-news-lko5294998161","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबहान अली के परिजनों के साथ सड़क पर उतरी जेबा रिजवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबहान अली के परिजनों के साथ सड़क पर उतरी जेबा रिजवान
विज्ञापन
बलरामपुर। बीते 15 दिनों से चीन की सीमा लद्दाख में सड़क हादसे में लापता हुए स्थानीय सैन्य अफसर के परिजनों के साथ सोमवार को बसपा नेता जेबा रिजवान ने सड़क पर उतरकर पैदल मार्च किया। वीर विनय चौराहे से कलेक्ट्रेट तक पैदल चलकर उन्होंने सैन्य अफसर की तलाश तथा घटना की सीबीआई जांच की मांग की। राष्ट्रपति को संबोधित दो सूत्री ज्ञापन डीएम कृष्णा करुणेश को सौंपा।
राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में जेबा ने कहा है कि कौवापुर निवासी आईईएस सैन्य अफसर सुबहान अली का हादसे के 15 दिन बाद भी पता नहीं है। जिस परिवार ने अपना बेटा व भाई खोया है वह सदमे में है। भारत सरकार को इस बेटे की तलाश हरहाल में की जानी चाहिए। हादसे के बाद गाड़ी तो बरामद हो गई लेकिन सुबहान अली व उनके चालक पलविंदर सिंह का सर्च ऑपरेशन में भी अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। भाई शाबान अली व रिश्तेदार भी लद्दाख से निराश होकर घर लौट आए हैं।
इन्होंने राष्ट्रपति से मांग किया है कि लापता सैन्य अफसर की तलाश युद्धस्तर पर कराई जाए तथा घटना की सीबीआई जांच भी कराई जाए। इनके साथ रमीज नेमत, सुहेल खान, नगर पालिका अध्यक्ष बलरामपुर के प्रतिनिधि शाबान अली, तुलसीपुर नगर के पूर्व चेयरमैन पप्पू फिरोज, पूर्व सपा विधायक मशहूद खां, तुलसीपुर ब्लॉक प्रमुख शफीक अहमद व राकेश यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।