{"_id":"5d486c968ebc3e6cfc5d8995","slug":"bsnl-s-mobile-and-broadband-services-stalled-balrampur-news-lko4748532168","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल की मोबाइल व ब्रॉडबैंड सेवाएं ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल की मोबाइल व ब्रॉडबैंड सेवाएं ठप
विज्ञापन
बलरामपुर। दूर संचार विभाग की मोबाइल व ब्राडबैंड की सेवाएं सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक ठप रही हैं। ब्रॉडबैंड व मोबाइल सेवाएं बाधित होने से ग्राहकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राहकों ने डीएम से शिकायत कर मोबाइल व ब्रॉडबैंड सेवा में सुधार करने की मांग की है।
डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि सोमवार को सुबह आठ बजे सेदोपहर तीन बजे तक सभी सेवाएं ठप रही हैं। दूर संचार की मोबाइल व ब्रॉडबैंड सेवा ठप होने से सरकारी व निजी दफ्तरों में कोई कार्य नहीं हो सका है।
बीएसएनएल के कर्मी गणेश शुक्ला ने बताया कि ओएफसी रिंग कट जाने से सेवाएं बाधित हुई हैं। विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मोबाइल व ब्रॉडबैंड सेवाओं को बहाल कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। अफसरों व कर्मियों के प्रयास से ही करीब आठ घंटे में सेवाएं दुरस्त कराई जा सकी हैं।