{"_id":"69e51308fdc1b4157405ea2f","slug":"bsa-seeks-clarification-from-856-schools-on-slow-enrollment-balrampur-news-c-99-1-slko1018-146690-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: नामांकन में सुस्ती पर 856 विद्यालयों से बीएसए ने मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: नामांकन में सुस्ती पर 856 विद्यालयों से बीएसए ने मांगा स्पष्टीकरण
Sun, 19 Apr 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। नए शिक्षा सत्र की शुरुआत के साथ परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक और कक्षा छह में नामांकन अभियान चलाया जा रहा है। जिले के कई विद्यालयों में अपेक्षित प्रगति न होने पर बीएसए ने सख्त रुख अपनाया है। कम नामांकन पाए जाने पर जिले के 856 विद्यालयों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विभागीय समीक्षा में सामने आया कि जिले के 482 विद्यालयों में कक्षा एक में पांच से कम बच्चों का नामांकन हुआ है। वहीं 374 विद्यालय ऐसे हैं, जहां कक्षा छह में पांच से भी कम विद्यार्थियों का प्रवेश कराया गया है। इस स्थिति को गंभीर मानते हुए बीएसए शुभम शुक्ला ने सभी संबंधित प्रधानाध्यापकों एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों से जवाब मांगा है। बीएसए ने कहा कि कम नामांकन यह दर्शाता है कि विद्यालय स्तर पर बच्चों को जोड़ने के लिए अपेक्षित प्रयास नहीं किए गए। उन्होंने निर्देश दिया है कि सभी विद्यालय अपने क्षेत्र में घर-घर संपर्क अभियान चलाएं, अभिभावकों से संवाद करें और विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देकर बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित करें।
साथ ही संबंधित विद्यालयों से नामांकन बढ़ाने के लिए ठोस कार्ययोजना भी मांगी गई है। बीएसए ने चेतावनी दी है कि यदि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं मिला और नामांकन में सुधार नहीं हुआ, तो संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।