{"_id":"5fd24f158ebc3e41a070656c","slug":"bsa-s-salary-will-be-deducted-for-not-joining-the-meeting-balrampur-news-lko5541805180","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक से नदारद बीएसए का कटेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक से नदारद बीएसए का कटेगा वेतन
विज्ञापन
बलरामपुर। डीएम कृष्णा करुणेश के निर्देशन में सीडीओ अमनदीप डुली ने गुरुवार को विकास भवन सभागार में 37 बिंदुओं के विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। सीडीओ ने समीक्षा बैठक में मौजूद अधिकारियों व कार्यदाई संस्थाओं के एक्सईएन को समय से विकास कार्यों को पूरा कराने का निर्देश दिया।
समय से परियोजनाएं पूरी न होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। बैठक से नदारद रहने पर बीएसए का सीडीओ ने एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।
बैठक में उप कृषि निदेशक डॉ. प्रभाकर सिंह ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
सीडीओ ने शत-प्रतिशत किसानों का सत्यापन कराने का निर्देश दिया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को कार्यदाई संस्था से समन्वय बनाकर निर्माणाधीन बृहद गोशाला घुघुलपुर के कार्य में तेजी लाने और शत-प्रतिशत दुधारू पशुओं का टीकाकरण कराने का निर्देश दिया।
सीडीओ नियमित टीकाकरण, आयुष्मान भारत योजना, दवाओं की उपलब्धता, एंबुलेंस सेवा, मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम व राष्ट्रीय हेल्थ मिशन की समीक्षा कर अपर सीएमओ को दिशा-निर्देश दिया। डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह ने ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों के निर्माण की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन
423 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण पूरा करा दिया गया है। 51 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराने के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। सीडीओ ने तीनों तहसीलों के एसडीएम को सामुदायिक शौचालयों के निर्माण के लिए जमीन मुहैया कराने का निर्देश दिया।
राशन वितरण प्रणाली की समीक्षा में सीडीओ ने जिला पूर्ति अधिकारी को रिक्त कोटे की दुकानों के आवंटन में महिला स्वयं सहायता समूहों को वरीयता दिए जाने का निर्देश दिया। जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह ने 141 जोड़ों की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से शादी कराने की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
वृद्धा, दिव्यांग, निराश्रित महिला पेंशन और कन्या सुमंगला योजना की भी समीक्षा की गई। डीपीओ केएम पांडेय ने रिपोर्ट प्रस्तुत की कि जिले के 1882 आंगनबाड़ी केंद्रों पर सूखा राशन वितरण कराया जा रहा है। कुपोषित बच्चों को स्वस्थ बनाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। उपायुक्त उद्योग राजेश कुमार पांडेय को सीडीओ ने मध्यम वर्गीय युवाओं को स्वरोजगार का लाभ दिलाने का निर्देश दिया।
बीएसए डॉ. रामचंद्र के नदारद रहने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई और एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ ने 50 लाख से अधिक के निर्माण कार्यो की समीक्षा की और सभी कार्यदाई संस्थाओं के एक्सईएन को समय से कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया।
बैठक में पीडी एके सिंह, डीडीओ गिरीश कुमार पाठक, डीएसटीओ संजीव कुमार श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा महेंद्र देव पांडेय, डीसी एनआरएलएम सूबेदार सिंह, जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश कुमार, एक्सईएन जल निगम मनोज कुमार सिंह व ईओ नगर पालिका राकेश कुमार जायसवाल आदि मौजूद रहे।