फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Body of pregnant woman found in Rapti River in Balrampur

Balrampur News: बलरामपुर में राप्ती नदी में मिला गर्भवती का शव

Fri, 12 Jun 2026 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 12 Jun 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Body of pregnant woman found in Rapti River in Balrampur
फोटो-25-बलरामपुर के सिरिया गांव ​​स्थित राप्ती नदी के पास छानबीन करती पुलिस ।-स्रोत: ग्रामीण

विज्ञापन
श्रीदत्तगंज। नगर क्षेत्र के सिरिया गांव के पास शुक्रवार सुबह राप्ती नदी में सात माह की गर्भवती विवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम कांदभारी निवासी 24 वर्षीय मंजीता वर्मा का शव शुक्रवार को नदी में उतराता मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पहचान कराई। मृतका के पिता राम अभिलाख वर्मा ने बताया कि मंजीता की शादी 29 अप्रैल 2025 को राकेश वर्मा के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष बुलेट, सोने की चेन और अंगूठी की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर मंजीता को प्रताड़ित किया जाता था।
विज्ञापन

पिता के अनुसार 9 जून की रात मंजीता ने फोन कर बताया था कि दहेज को लेकर उसे परेशान किया जा रहा है और उसके साथ कोई अनहोनी हो सकती है। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। अगले दिन परिजन ससुराल पहुंचे, लेकिन कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली। उन्होंने पुलिस को भी सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को नदी में शव मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि मंजीता की हत्या कर शव नदी में फेंका गया।
पिता मांगते रहे मदद और प्रभारी निरीक्षक ने भेजा तबादला आदेश
मृतका के पिता राम अभिलाख वर्मा का कहना है कि बेटी से 9 जून को आखिरी बार बात हुई थी। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। उन्होंने ससुराल जाकर जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। पिता के अनुसार उन्होंने थाने पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह को बेटी के लापता होने और अनहोनी की आशंका संबंधी तहरीर दी थी। उनका आरोप है कि तत्काल कार्रवाई नहीं हुई और गुमशुदगी भी दर्ज नहीं की गई। शुक्रवार सुबह उन्होंने मामले की जानकारी लेने के लिए तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक को व्हाट्सएप मेसेज भेजा तो उन्होंने अपने स्थानांतरण आदेश की प्रति भेजी दी। कुछ घंटों बाद बेटी का शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

मां बनने से पहले ही बुझ गई दो जिंदगियां
मंजीता वर्मा सात माह की गर्भवती थी। परिवार उसके सुरक्षित प्रसव और घर में आने वाली नई खुशियों का इंतजार कर रहा था। मंजीता की मौत ने परिवार को गहरा सदमा दिया है। परिजन बेटी के साथ-साथ उस मासूम के खोने का भी दुख जता रहे हैं, जिसने अभी दुनिया में कदम भी नहीं रखा था। गांव के लोगों का कहना है कि यह घटना पूरे क्षेत्र को झकझोर देने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed