फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Body of a youth drowned in Rapti river found

Balrampur News: राप्ती में डूबे युवक का मिला शव

Thu, 09 Apr 2026 10:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 09 Apr 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Body of a youth drowned in Rapti river found
उतरौला। क्षेत्र की राप्ती नदी में नहाने के दौरान लापता हुए युवक का शव घटना के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को खोज लिया गया। युवक जिस स्थान पर डूबा था, उससे करीब 100 मीटर दूर शव मिला। तीन दिन से चल रहा सर्च अभियान समाप्त हो गया।
विज्ञापन


मोहल्ला सुभाष नगर निवासी 18 वर्षीय हसन जैदी मंगलवार को अपने दो साथियों के साथ रूस्तमनगर के पास राप्ती नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथियों के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एनडीआरएफ, स्थानीय गोताखोरों व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed