{"_id":"606c954e8ebc3ee64703bdbf","slug":"body-found-of-a-child-after-48-hours-balrampur-news-lko5729891152","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 घंटे बाद एक बच्चे का मिला शव, दो लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
48 घंटे बाद एक बच्चे का मिला शव, दो लापता
विज्ञापन
बलरामपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में गत रविवार शाम महुआधनी गांव के पास नहाने गए लापता तीन बच्चों में से एक का शव मंगलवार शाम नदी में उतराता हुआ मिला है। दो अन्य बच्चों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
रविवार शाम महुआधनी निवासी अरबाज उर्फ गुड्डन, मुस्तफा रजा उर्फ छोटू तथा इरफान दोस्तों के साथ बकरी चराने के दौरान राप्ती नदी में नहाते वक्त डूब गए थे। दो दिन से पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीम बच्चों की तलाश कर रही थी।
मंगलवार देर शाम मुस्तफा रजा उर्फ छोटू का शव बौड़िहार गोपिया गांव के पास नदी में उतराता हुआ चरवाहे ने देखा। मौके पर पहुंची पुलिस तथा परिजनों ने शव की पुष्टि की। अन्य दोनों बच्चों का शव अभी तक नहीं मिल सका है। कोतवाली पंकज सिंह ने बताया कि अन्य बच्चों की तलाश कराई जा रही है।