{"_id":"5d2a10e78ebc3e6cd05aafd7","slug":"board-exam-preparation-balrampur-news-lko4705229139","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगामी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में जुटा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगामी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में जुटा विभाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलमरापुर। वर्ष 2020 की बोर्ड परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा महकमा ने प्रधानाचार्यो को फरमान जारी कर दिया है। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के संस्थागत एवं व्यक्तिगत छात्रों के लिए सूचना भेजी गई है। सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने तथा अनुपालन कराने के लिए निर्देश दिए गए है।
डीआईओएस महेंद्र कुमार कन्नौजिया ने शनिवार को बताया कि सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज मीना श्रीवास्तव ने वर्ष 2020 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षा के लिए शुल्क के संबंध में निर्देश जारी किया है। इस बार परीक्षा शुल्क में वृद्धि की गई है।
हाईस्कूल में संस्थागत छात्रों को 500.75 रुपये, हाईस्कूल क्रेडिट सिस्टम के संस्थागत छात्रों को 200.75 रुपये हाईस्कूल व्यक्तिगत छात्रों को 706 रुपये, हाईस्कूल क्रेडिट सिस्टम के व्यक्तिगत छात्रों को 306 रुपये व हाईस्कूल विनियम के अंतर्गत अतिरिक्त विषय की परीक्षा के लिए व्यक्तिगत छात्रों को प्रति विषय 206 रुपये कोषागार में परीक्षा शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन
इसी प्रकार से इंटरमीडिएट के संस्थागत छात्रों को 600.75 रुपये, इंटरमीडिएट कृषि भाग एक एवं दो तथा व्यवसायिक वर्ग के संस्थागत छात्रों को 600.75 रुपये, इंटरमीडिएट के व्यक्तिगत छात्रों को 806 रुपये, इंटरमीडिएट कृृषि भाग एवं दो तथा व्यवसायिक वर्ग के अनुत्तीर्ण छात्रों को व्यक्तिगत फार्म भरने के लिए 806 रुपये और इंटरमीडिएट विनियम के अंतर्गत अतिरिक्त विषय की परीक्षा के लिए प्रति विषय 206 रुपये कोषागार में शुल्क जमा करना होगा।