फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   BJYM burnt effigy of Bhupesh Baghel on call of state youth wing

CG: कई जिलों में भाजयुमो ने युवा मोर्चा प्रदेश के आह्वान पर फूंका भूपेश बघेल का पुतला, जमकर की नारेबाजी

Sun, 28 Dec 2025 07:03 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर/बीजापुर/सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर/बीजापुर/सुकमा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 28 Dec 2025 07:03 PM IST
सार

भाजयुमो के पदाधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता हमेशा सनातन धर्म और साधु-संतों का अपमान करते रहे हैं। भूपेश बघेल अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा एवं पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन
BJYM burnt effigy of Bhupesh Baghel on call of state youth wing
पुतला दहन कर विरोध करते भाजयुमो के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का रविवार को प्रदेश भर में पुतला फूंका। इस दौरान बलरामपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष मंगलम पांडेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता हमेशा सनातन धर्म और साधु-संतों का अपमान करते रहे हैं। भूपेश बघेल अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा एवं पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का विरोध कर रहे हैं, इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं को इनका विरोध करने की स्क्रिप्ट किसी ने दे दी हो। उन्होंने कहा कि रामसेतु की जब बात आई तब कांग्रेसियों ने कहा कि यह काल्पनिक है, भगवान राम को कांग्रेसियों ने काल्पनिक कहा। राम मंदिर बनने और आमंत्रण मिलने के बाद भी गांधी-परिवार दर्शन करने नहीं गया। वहीं सुकमा और बीजापुर में भी भाजयुमो ने भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव का पुतला फूंका है।

विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने हमारे मान-बिंदुओं को लगातार अपमानित किया है, हमारे साधु-संतों का अपमान किया है। पंडित प्रदीप मिश्रा का प्रवचन सुनने और शिव-भक्ति के लिए गांव-गांव, गली-गली में वृद्ध नर-नारी उमड़ पड़े हैं। हमें गर्व है कि धीरेंद्र शास्त्री भगवान बागेश्वर धाम की महिमा बता रहे हैं। उन्होंने सनातन को जागृत करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण कराने वालों से दिल्ली में मुलाकात कर उन्हें संरक्षण देने वाले को सनातन धर्म एवं हमारे साधु-संतों पर बोलने का अधिकार नहीं है और यही कांग्रेस पार्टी जो लगातार सनातन का विरोध करती है वे अब कुछ राज्यों तक ही सीमित हो गए हैं और आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी कहीं नहीं होगी। इस दौरान भाजपा बलरामपुर मंडल अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, जगनारायण सिंह, नन्दकिशोर गुप्ता, प्रमथ मलिक, विकास यादव, विक्रम गुप्ता, अमित सिंह, कृष्णा गुप्ता, अमन पांडेय, अभय गुप्ता, मुलायम सिंह, मनोज यादव, पुनीत गुप्ता एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन


बीजापुर में भाजयुमो ने भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव का पुतला फूंका
भारतीय जनता पार्टी भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के निर्देश पर एवं भाजयुमो बीजापुर जिलाध्यक्ष हरिहर साहनी के नेतृव में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं टीएस सिंहदेव को सनातन विरोधी बताते हुए उनका रविवार को बीजापुर में पुतला फूंका गया। भाजयुमो ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता लगातार सनातन धर्म, भगवान श्रीराम एवं हमारे साधु-संतों का अपमान करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुकमा में सनातन संस्कृति के समर्थन में भाजयुमो का प्रदर्शन
सनातन परंपराओं और संत समाज के सम्मान को लेकर उठे विवाद के बीच भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सुकमा में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय के बस स्टैंड पर आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि हाल के दिनों में संतों और धार्मिक आयोजनों को लेकर की गईं टिप्पणियां करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने वाली हैं। उन्होंने कहा कि भिलाई में आयोजित एक बड़े धार्मिक आयोजन की व्यापक सफलता से कुछ राजनीतिक नेता असहज हैं और उसी खीझ का असर सार्वजनिक बयानों में दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed