फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   BJP's Dhiru and SP's Hina are crorepatis

Balrampur News: भाजपा के धीरू व सपा की हिना करोड़पति

Mon, 17 Apr 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 17 Apr 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
BJP's Dhiru and SP's Hina are crorepatis
बलरामपुर। नगर निकायों के अध्यक्ष व सभासद पद के चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को गहमागहमी रही। पांच निकायों के अध्यक्ष पद के लिए 41 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। अब तक अध्यक्ष पद के लिए कुल 84 नामांकन किए जा चुके हैं। सोमवार को नामांकन दाखिल करने वाले बलरामपुर के भाजपा प्रत्याशी धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू व उतरौला से सपा प्रत्याशी हिना कौसर करोड़पति हैं।
विज्ञापन



बलरामपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने देवीपाटन मंदिर के महंत मिथिलेशनाथ योगी, श्रावस्ती जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र, विधायक सदर पल्टूराम, जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, डीपी सिंह, संजय शर्मा, चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किया। वहीं, सपा की इशरत जमाल व बसपा के शाबान अली ने एक-एक सेट नामांकन पत्र और दाखिल किया है। 12 और दावेदारों ने पर्चा भरा है। वैसे बलरामपुर में पालिकाध्यक्ष पर कुल 23 उम्मीदवारों व 25 वार्डों में सभासद के लिए कुल 150 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन



नगर पंचायत तुलसीपुर से अध्यक्ष पद के लिए सात प्रत्याशियों ने सोमवार को पर्चा भरा। अब तक कुल 18 उम्मीदवार नामांकन कर चुके हैं। सभासद के लिए कुल 88 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पंचायत पचपेड़वा से अध्यक्ष पद के लिए सात उम्मीदवारों के नामांकन भरने के साथ ही अब तक कुल 25 लोगों ने पर्चा दाखिल किया है। वार्डों में सभासद के लिए कुल 128 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किया है।

नगर पंचायत गैसड़ी से अध्यक्ष पद के लिए आठ उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। अब यहां पर अध्यक्ष पद के लिए 17 लोगों की ओर से नामांकन किया जा चुका है। सभी वार्डों में सभासद के लिए कुल 74 उम्मीदवार नामांकन कर चुके हैं।


नगर पालिका परिषद उतरौला से अध्यक्ष पद के लिए आठ उम्मीदवारोंने नामांकन किया है। यहां पर अध्यक्ष पद के लिए कुल 11 लोगों की ओर से नामांकन किया गया है। सभासद के लिए कुल 113 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है।






हथियारों के शौकीन हैं भाजपा प्रत्याशी धीरेंद्र प्रताप सिंह
बलरामपुर नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू के पास 50 हजार रुपये, 10 ग्राम सोना, एक राइफल, एक पिस्टल, दो मोबाइल, दो ट्रैक्टर, एसयूवी के साथ ही विभिन्न कंपनियों में जमा व शेयर की धनराशि के अतिरिक्त पत्नी व बच्चों के नाम पर पर कुल 11 करोड़ 84 लाख 29 हजार 18 रुपये की चल संपत्ति है। वहीं, बलरामपुर, बाराबंकी, तुलसीपुर, लखनऊ में आवासीय मकान, कृषि भूमि सहित कुल 35 करोड़ 62 लाख 98 हजार 292 रुपये की अचल संपत्ति है।

उतरौला नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद के लिए सपा प्रत्याशी डॉ. हिना कौसर के पास चार लाख रुपये, बैंक में एक लाख 97 हजार 139 रुपये, दो एलआईसी पालिसी, 20 लाख रुपये की टोयटा कार, 80 ग्राम सोना, ढाई सौ ग्राम चांदी के साथ ही 18 लाख 43 हजार 642 रुपये की चल संपत्ति है। पति के पास कुल दो लाख 57 हजार 252 रुपये हैं। इसके अतिरिक्त भवन व प्लाॅट मिलाकर कुल एक करोड़ 18 लाख 20 हजार रुपये की अचल संपत्ति है। इन पर दो मुकदमे दर्ज है। एक में फाइनल रिपोर्ट लग चुकी है। एक विचाराधीन है। बीयू एमएसएस डिग्री धारक हैं।

गैसड़ी से भाजपा प्रत्याशी मदनलाल जायसवाल के पास 50 हजार रुपये, दो लाख रुपये बैंक में जमा, एक कार, रिवाॅल्वर, दो लाख रुपये के जेवरात के साथ ही 10 बीघा जमीन व छह कमरे का मकान है। कांग्रेस के विजय पाल सिंह के पास 55 हजार रुपये, तीन हजार रुपये बैंक में जमा, एक बाइक व एलआईसी की पॉलिसी है। एक हेक्टेयर कृषि भूमि व एक मंजिला आवासीय मकान भी है। सपा के कमालुद्दीन व उनके परिजनों के नाम 14 लाख 35 हजार रुपये की चल संपत्ति है।






निकायवार नामांकन एक नजर में
बलरामपुर नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के लिए अब तक कुल 23, उतरौला में 11, तुलसीपुर में 18, गैसड़ी में 17, पचपेड़वा में 15 नामांकन किए गए हैं। पांचों निकायों में सदस्य पद के लिए अब तक कुल 557 नामांकन किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed