फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   BJP released list of district panchayat members

भाजपा ने जारी की जिला पंचायत सदस्यों की सूची

Thu, 08 Apr 2021 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
BJP released list of district panchayat members
बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। सूची में दो पूर्व जिलाध्यक्ष की पत्नी व जिला उपाध्यक्ष को टिकट दिया गया है। हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक को भी भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की तरफ से जारी भाजपा प्रत्याशियों की सूची में जिला पंचायत क्षेत्र इमिलिया कोडर से कामेश्वर मिश्र, रामनगर से हिमेंद्र कुमार थारु, भगवानपुर शिवपुर से हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक नवीन विक्रम सिंह, लक्ष्मीनगर से चंद्रशेखर यादव, रतनपुर से सावित्री देवी, गैसड़ी से सुरेश कुमार सिंह, जरवा बनगाई से सोनू, तुरकौलिया से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह की पत्नी विनीता सिंह को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त गौरा बगनहा से धनीराम प्रजापति, पिपरहवा विशुनपुर से प्रीति सिंह, नवानगर से कंचन दूबे, शिवानगर से निर्मला यादव, मुडिला से आशीष कुुमार तिवारी, महराजगंज तराई से रामनाथ यादव, मोतीपुर से कलावती पाठक, हरैया सतघरवा से संजय गिरि, चौधरीडीह से श्याम मनोहर तिवारी, शिवपुरा से अशर्फी लाल पासवान, ललिया से शिव प्रसाद यादव, मथुरा से प्रियंका शुक्ला, कैलाशगढ़ से वंदना पासवान, जरवा सुल्तानजोत से राज कुमारी सोनकर को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगापुर बांकी से भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह, कोयलरा से शत्रुहन लाल सोनकर, खगईजोत से वंदना राव, रामपुर बनघुसरा से पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू की पत्नी रीना सिंह, पिपरी कोल्हुई से नरेंद्र गिरि, अगया बुजुर्ग से माया देवी वर्मा, पटियाला ग्रंट से रेखा सिंह, शाहपुर इटई से मिथिलेश वर्मा, महुआधनी से खन्नू देवी को प्रत्याशी बनाया है।

उतरौला ग्रामीण से तारा दयाल यादव, मानापार बहेरिया से रामप्रीत वर्मा, टेढ़वा तप्पाबांक से ललिता गुप्ता, गैड़ास बुजुर्ग से अतुल कुमार यादव, इटई रामपुर से पियारी देवी, बूधीपुर से रमेश चौहान, रेहरा बाजार से सीता वर्मा, सराय खास से अंजना वर्मा व सादुल्लाहनगर से विजय कुमार वर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed