फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   bjp,online,rally

जिले भर में दिखाई गई प्रधानमंत्री की वर्चुअल रैली

Thu, 03 Feb 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
bjp,online,rally
फोटो-8-बलरामपुर होटल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण देखते भाजपाई।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से बुधवार को वर्चुअल रैली का आयोजन किया गया। वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय बजट की खूबियों पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री की वर्चुअल रैली को एलईडी के माध्यम से जिले भर में दिखाया गया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के वर्चुअल रैली का सीधा प्रसारण सदर विधानसभा क्षेत्र के बलरामपुर होटल, तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के एमडीएस रिसार्ट, गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र के मंशा मैरिज हॉल एवं उतरौला विधानसभा क्षेत्र के कन्हैया लाल इंटर कॉलेज में किया गया। रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्रीय बजट भारत की अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करने वाला है। इस बजट से नये क्षेत्रों में रोजगार सृजन के साथ सभी क्षेत्रों को विकास का अवसर मिलेगा। बजट में 80 लाख गरीबों के लिए पक्का घर बनाए जाने, आर्गेनिक खेती को बढ़ावा दिए जाने व हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस समय नये संकल्पों की जरूरत है ताकि आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो सके। प्रधानमंत्री के वर्चुअल रैली को कई स्थानों पर दिखाया गया। प्रधानमंत्री की वर्चुअल रैली का सीधा प्रसारण देखने के लिए सदर विधायक व राज्यमंत्री पल्टू राम, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, तुुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह, महामंत्री रवि मिश्रा, वरुण सिंह मोनू, जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, सह मीडिया प्रभारी संदीप उपाध्याय व सभासद केके तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed