फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   bjp meeting

Balrampur News: मिशन 2024 को लेकर धरातल पर उतारें बूथ प्लान

Sat, 04 Feb 2023 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Feb 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
bjp meeting
बलरामपुर। चौधरी रामतीरथ महाविद्यालय इमिलिया बनघुसरा में शनिवार को हुई भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में मिशन 2024 की गूंज रही। जिले से लेकर बूथ स्तर तक तैयार किए गए प्लान को धरातल पर उतारने का निर्णय लिया गया। इसके लिए विधायक से लेकर पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

जिला कार्यसमिति की बैठक में जिला प्रभारी त्रयंबक तिवारी ने कहा कि यूपी भारत की आत्मा है। आज यूपी बीमारु राज्य की श्रेणी से निकलकर विकसित राज्य में शामिल है। इसका मुख्य कारण देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार है। मिशन 2024 को लेकर अभी से ही कार्यकर्ता जुट जाएं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी कार्यकर्ता ही हैं। कार्यकर्ता सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। इसके लिए एक निगरानी समिति का गठन किया जा रहा है। जिसमें प्रत्येक विधानसभा में पांच लोगों को यह जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता अभी से जुड़ जाएं। इसके लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।
तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला और सदर विधायक पल्टूराम ने कहाकि सभी पार्टी पदाधिकारी पूरे मनोयाग से कार्य करें। इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। द्वितीय सत्र में जिला उपाध्यक्ष परमजीत सिंह ने राजनैतिक प्रस्ताव को रखा। सत्र में लोकसभा संयोजक शंकर दयाल पांडे ने प्रवास योजना को लेकर कार्ययोजना प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed