{"_id":"620bf629290c826eca78186e","slug":"bjp-meeting-balrampur-news-lko6179864185","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक अशफाक अहमद ने थामा भाजपा का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक अशफाक अहमद ने थामा भाजपा का दामन
विज्ञापन
बलरामपुर। स्थानीय नगर निवासी पूर्व विधायक अशफाक अहमद ने अपने बेटे के साथ भाजपा की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में पार्टी का दामन थाम लिया है। इससे पहले वह बेटे के साथ कांग्रेस पार्टी में थे।
अशफाक अहमद जनसंघ के नेता राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख के काफी करीबी माने जाते हैं। वर्ष 1977 में इन्होंने जनसंघ से समर्थन प्राप्त कर जनता पार्टी के टिकट पर बलरामपुर सदर सीट से विधायक बने थे। बलरामपुर को जिला बनाने में इन्होंने बड़ी ही सक्रिय भूमिका निभाई थी। बलरामपुर जिला बनाओ संघर्ष समिति बनाकर इन्होंने लगातार संघर्ष किया था। बीते समय यह कांग्रेस पार्टी में शामिल थे। इनके बेटे आसिफ रजा खान भी पूर्व में कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव रह चुके हैं।
मंगलवार को पूर्व विधायक और उनके बेटे को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा भाजपा ज्वाइनिंग कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। पूर्व विधायक ने बताया कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें राष्ट्र तथा समाज के सभी वर्गों का भविष्य सुरक्षित है।