{"_id":"61f6d8920a6d93109c423fbd","slug":"bjp-meeting-balrampur-news-lko615701883","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा राष्ट्रवाद तो विपक्षीदल परिवारवाद को दे रहे बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा राष्ट्रवाद तो विपक्षीदल परिवारवाद को दे रहे बढ़ावा
विज्ञापन
फोटो-6-बलरामपुर के भाजपा कार्यालय पर उत्तर प्रदेश शासन के प्राविधिक शिक्षामंत्री जितिन प्रसाद क?
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। देश में सही मायने में भाजपा ही एकमात्र राष्ट्रीय पार्टी के रूप में कार्य कर रही है। भाजपा जहां राष्ट्रवाद को आदर्श मानती है, वहीं विपक्षीदल परिवारवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। भाजपा के पास प्रधानमंत्री के रूप में ऐसा नेतृत्व है जिसका विजन भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व को मान्य होता है। विधानसभा चुनाव में प्रबुद्धजन भाजपा प्रत्याशियों को समर्थन देकर एक बार फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनवाने में योगदान दें।
यह बातें रविवार को उत्तर प्रदेश शासन के प्राविधिक शिक्षामंत्री जितिन प्रसाद ने भाजपा कार्यालय अटल भवन में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि विपक्षीदल के लोग तुष्टिकरण नीति एवं परिवार के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं उनका राष्ट्र के उत्थान से कोई मतलब नहीं है। ऐसी पार्टियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। भाजपा ने सदर सीट से सरल व कर्मठ स्वभाव के राज्यमंत्री पल्टूराम को प्रत्याशी बनाया है। सभी प्रबुद्धजन एकजुट होकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं। राज्यमंत्री ने कहा कि पहले चुनाव में भी प्रबुद्धजनों का आशीर्वाद हमें मिला था, इस बार भी सभी के समर्थन की आवश्यकता है। सभी का सहयोग मिला तो चुनाव जीतने के बाद अधूरे विकास कार्यों को पूरा कराने के साथ ही सभी के सपनों को पूरा करने का प्रयास करूंगा।
सम्मेलन को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, राम नरेश त्रिपाठी, गोमती प्रसाद त्रिपाठी, अशोक पांडेय, भगवती शुक्ला, सेतूबंध त्रिपाठी, तुलसीश दूबे, डा. प्रांजल त्रिपाठी, शिव कुमार द्विवेदी, संजय शर्मा एवं डॉ. केवी तिवारी आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, बृजेंद्र तिवारी आदि भी मौजूद रहे।