फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   BJP government is cheating farmers and youth: Naresh Uttam

किसानों व नौजवानों को धोखा दे रही केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार: नरेश उत्तम पटेल

Wed, 01 Sep 2021 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
BJP government is cheating farmers and youth: Naresh Uttam
बलरामपुर के महमूदनगर बाजार में प्रदेश अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत करते सपाई। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों व नौजवानों को धोखा दे रही है। महंगाई के कारण जनता की कमर टूट गई है। लोगों के पास रोजगार नहीं है। भाजपा तथा कांग्रेस ने मिलकर इस देश को बर्बाद कर दिया है। शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी भाजपा तथा कांग्रेस को उखाड़ फेंकेगी। बसपा पहले से ही अंतिम दौर में है।
विज्ञापन

यह बातें बुधवार को जिले के दो दिवसीय दौरे पर आए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने शिवपुरा, हरैया, गैसड़ी तथा बलरामपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा खेत खलिहान बचाओ के नारे के साथ 2022 के चुनाव में नौजवानों को रोजगार तथा मुफ्त शिक्षा देने का काम करेगी। केंद्र तथा प्रदेश की भाजपा सरकार ने डीजल, पेट्रोल और उर्वरकों के दाम में बेतहाशा वृद्धि कर किसानों की कमर तोड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में 2022 के चुनाव में सपा 351 सीटों पर जीतकर प्रदेश में सरकार बनाएगी। महमूदनगर में पूर्व प्रमुख शफीक अहमद, निवर्तमान प्रदेश सचिव ओंकार नाथ पटेल, पूर्व मंत्री डॉ. एसपी यादव, जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा, पूर्व विधायक मशहूद अहमद आदि लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।
तुलसीपुर नगर में वन निगम के पूर्व चेयरमैन सलिल सिंह टीटू ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पूर्व अध्यक्ष फूलमालाओं से लाद दिया। गैसड़ी के मझौली कन्या इंटर कालेज में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा, कांग्रेस व बसपा पर जमकर प्रहार किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डॉ. एसपी यादव ने कहा कि पूरा जिला बाढ़ की विभीषिका झेल रहा है। सरकार के विधायक व जिला प्रशासन तमाशबीन बना हुआ है। इस मौके पर राकेश यादव, नुरुल हसन, इकबाल जावेद उर्फ फ्लवार, आनंद कुमार सिंह अन्नू तथा विकास मंत्री ने प्रदेश अध्यक्ष का समर्थन करते हुए पार्टी को जीत दिलाने का संकल्प लिया।

बलुआ-बलुई मोड़ पर बलरामपुर सदर के पूर्व विधायक जगराम पासवान के गाड़ियों के भारी काफिले के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। सिसई गांव में भी प्रदेश अध्यक्ष ने लोगों को संबोधित किया। बलरामपुर नगर में पूर्व विधायक जगराम पासवान के साथ अंकित सिंह सूर्यवंशी, संजय यादव व पूर्व विधायक अनवर महमूद ने भव्य स्वागत किया। देर शाम बलरामपुर में भव्य स्वागत को देखकर प्रदेश अध्यक्ष भाव विभोर दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed