फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   BJP: City committee will screen the applications

भाजपा : नगर कमेटी करेगी आवेदनों की स्क्रीनिंग

Fri, 16 Dec 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
BJP: City committee will screen the applications
बलरामपुर। निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने अब एक नई व्यवस्था बनाई है। टिकट के लिए आवेदन करने वाले दावेदारों की स्क्रीनिंग नगर कमेटी करेगी। ये कमेटी नाम तय करने के बाद उसे जिला कमेटी को देगी। जिला कमेटी इसे प्रांतीय नेतृत्व को भेजेगी। इसके बाद दावेदारों के नाम पर प्रांतीय नेतृत्व ही मुहर लगाएगा।
विज्ञापन

जिले के पांचों नगर निकायों के अध्यक्ष पद का अनारक्षित होने के कारण दावेदारों की संख्या बढ़ती जा रही है। भाजपा में बलरामपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए 30 ने दावेदारी की है। इसके अतिरिक्त तुलसीपुर व गैसड़ी में 15-15, पचपेड़वा में सात एवं उतरौला में छह दावेदार हैं। इनके आवेदन को स्क्रीनिंग के लिए नगर कमेटी के पास भेजा गया है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह कहते हैं कि नगर कमेटी की रिपोर्ट आने दीजिए। वहीं, सपा व बसपा अभी 20 दिसंबर तक इंतजार करने की बात कह रही है।
दावेदारों की भीड़ के साथ ही सोशल मीडिया पर भी सरगर्मी बढ़ गई है। कोई जनसंपर्क की फोटो अपलोड कर रहा है तो कोई मुद्दों को उठा रहा है। हर कोई एक-दूसरे को घेरने की जुगत में है। वार्डों के प्रत्याशी भी इसमें कम नहीं है। वह भी पूरा दम दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव का कहना है कि पुलिस हरेक मूवमेंट पर नजर रख रही है। चौकसी बरती जा रही है। निरोधात्मक कार्रवाई भी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed