फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   bjp

कोरोना काल में 80 करोड़ लोगों को दिया गया मुफ्त राशन

Thu, 02 Jun 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
bjp
फोटो-14-बलरामपुर के भाजपा कार्यालय पर प्रेसवार्ता को संबोधित करती भाजपा महिला मोर्चा प्रोदश अध्य? - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। केंद्र की मोदी सरकार ने आठ वर्षों के कार्यकाल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सिद्धांत पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुुंचाया है। इस दौरान सबसे बड़ी उपलब्धि कोरोना काल में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन अनाज बांटने के साथ कोविड से बचाव का मुफ्त टीकाकरण कार्य रहा। यह जानकारी भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने बुधवार को अटल भवन में मोदी सरकार के आठ साल पूरा होने पर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आठ वर्षों के कार्यकाल में पीएम मोदी के निर्देशन में ही गरीबों के जन धन खाते खुलवाने के साथ ही महिलाओं को उज्ज्वला योजना के माध्यम से मुफ्त गैस कनेक्शन दिलवाकर चूल्हे के धुएं से छुटकारा भी दिलाया गया। स्वच्छ भारत अभियान के तहत करोड़ों इज्जत घर का निर्माण कराकर बहन-बेटियों के सम्मान की रक्षा के साथ ही सौभाग्य योजना के माध्यम से लाखों मजरों में बिजली भी पहुंचाई गई। भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नरायन मिश्र ने कहा कि अपने पीएम मोदी के कार्यों व उनकी सोच को पूरी दुनिया लोहा मान रही है। राज्यसभा सांसद ने जनपद की विभिन्न समस्याओं का स्वयं निरीक्षण कर निराकरण के लिए हर संभव प्रयास का भरोसा भी दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed