फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   bjp

जन विश्वास यात्रा में उमड़े जनसैलाब से भाजपाई गदगद

Thu, 23 Dec 2021 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
bjp
बलरामपुर के तुलसीपुर में जन विश्वास यात्रा के दौरान मंच से लोगों का संबोधन करते सूबे के जल शक्ति ? - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। केंद्र व प्रदेश सरकार के प्रति जन विश्वास जीतने को निकाली जा रही भाजपा की जन विश्वास यात्रा का तुलसीपुर व गैसड़ी पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। इसमें जुट रही भीड़ के उत्साह को देख भाजपाई गदगद हैं। गुरुवार को तुलसीपुर व गैसड़ी विधान सभा क्षेत्र पहुंची यात्रा की अगुवानी कैबिनेट मंत्री डा. महेंद्र सिंह तथा रमापति शास्त्री के साथ सदर विधायक व राज्यमंत्री पल्टूराम ने की।
विज्ञापन

तुलसीपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए दोनों मंत्रियों ने कहा कि यात्रा को मिल रहे अपार जनसमर्थन से विपक्षी दल बौखला गए हैं। लोगों का राशन व पेंशन हड़पने वाले लोग सत्ता में आने का सपना देख रहे हैं। 2022 में भाजपा प्रदेश में अपने काम के बलबूते पर प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी। यात्रा में शामिल लोगों ने देवीपाटन शक्तिपीठ पहुंचकर महंत मिथिलेश नाथ योगी के साथ मां पाटेश्वरी का दर्शन पूजन किया। चौधरीडीह से देर शाम यात्रा श्रावस्ती के लिए प्रस्थान कर गई।
विज्ञापन

इससे पूर्व बुधवार रात नगर के महामाया होटल में रात्रि विश्राम के बाद गुरुवार सुबह जन विश्वास यात्रा नगर के वीर विनय चौराहा पहुंची। यहां पर मंत्रियों ने शहीद विनय कायस्था की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद हनुमान गढ़ी मंदिर में बजरंगबली का दर्शन पूजन कर महंत महेंद्र दास से आशीर्वाद लिया। वीर विनय चौराहे पर पूर्व सांसद दद्न मिश्रा एवं भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी ने सैकड़ों महिलाओं के साथ जन विश्वास यात्रा का स्वागत किया। गांगनार होकर रमईडीह पहुंचने पर यात्रा का स्वागत तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, जिला महामंत्री रवि मिश्रा व अमरनाथ शुक्ला ने कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में किया। नथुनिया मोड़ तिराहे पर गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू व भाजपा नेता राम शरन गुप्ता के नेतृत्व में मौजूद सैकड़ों लोगों ने यात्रा पर फूल बरसाकर इसका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed