फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   BJP avenged the 2017 defeat, won

Balrampur News: भाजपा ने 2017 की हार का लिया बदला, मारी बाजी

Sun, 14 May 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 14 May 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
BJP avenged the 2017 defeat, won
उतरौला (बलरामपुर)। नगर पालिका परिषद उतरौला में भाजपा ने जीत का परचम लहराया है। वर्ष 2017 में हुई हार का बदला लेते हुए जीत हासिल की है। यहां पर विपक्षी दलों में एकजुटता व कमजोर प्रबंधन का अभाव साफ-साफ दिखा। यह भाजपा की जीत का प्रमुख आधार बना।
विज्ञापन



उतरौला नगर पंचायत का गठन 1964 में किया गया था। 1988 में इसे नगर पालिका बना दिया गया। 1992 में हुए पालिका के पहले चुनाव में भाजपा के विश्वनाथ गुप्ता चेयरमैन बने थे। इसके बाद वर्ष 2002 में सपा की अफसर जहां व 2007 में सपा की रोशन जहां ने जीत हासिल की थी। वर्ष 2012 के चुनाव में भाजपा के अनूप गुप्ता ने जीत हासिल की।
विज्ञापन



वर्ष 2017 के चुनाव में कुल पांच उम्मीदवार थे। सपा के इदरीश खां ने भाजपा के अनूप चंद्र गुप्ता को हराकर जीत हासिल की थी। उस चुनाव में बसपा के संतोष की जमानत तक जब्त हो गई थी। इसके बाद वर्ष 2020 में इदरीश खां का निधन हो गया। इसके बाद से यहां पर प्रशासक राज चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



2023 के चुनाव में भाजपा की सविता गुप्ता ने जीत हासिल की। दरअसल, यहां पर सपा ने पहले डॉ. हिना कौसर को उम्मीदवार बनाया था। नामांकन के बाद दाखिल की गई आपत्ति के आधार पर उनका नामांकन निरस्त कर दिया गया। इसके बाद सपा ने बगावत करके मैदान में निर्दलीय उतरे मलिक एजाज अहमद को अपना समर्थन दिया। इसके बाद भी वह मुकाबले में नहीं टिक सके। पहले चरण से भाजपा प्रत्याशी की शुरू हुई बढ़त अंतिम चरण तक बरकरार रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed