फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Bike riding youth dies due to collision with vehicle

Balrampur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 08 Feb 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 08 Feb 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies due to collision with vehicle
पेहर बाजार (बलरामपुर)। उतरौला-मनकापुर रोड पर राम अवध इंटर कॉलेज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

रेहरा बाजार थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत महिली के मजरे तेलियाडीह निवासी द्वारिका चौहान ने बताया कि उनके चचेरे भाई राहुल नथुनिया मोड़ स्थित व्यास कुआं के पास किराने की दुकान चलाते थे। शुक्रवार को उनकी पत्नी ने तबीयत खराब होने की सूचना दी। इसके बाद राहुल दुकान बंद करके बाइक से घर आ रहे थे। उतरौला-मनकापुर रोड पर राम अवध इंटर कॉलेज के पास अज्ञात वाहन ने राहुल की बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

घटना में गंभीर रूप से घायल राहुल को इलाज के लिए एंबुलेंस से सीएचसी रेहरा बाजार पहुंचाया गया। प्रभारी चिकत्साधिकारी डाॅ. गिरधर चौहान ने बताया की अस्पताल पहुंचने से पहले ही राहुल की मौत हो चुकी थी। प्रभारी निरीक्षक रेहरा बाजार अशोक सिंह ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राहुल ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed