{"_id":"67169180e64bffefda0c5e98","slug":"bike-rider-returning-from-sisters-house-dies-in-a-road-accident-balrampur-news-c-99-1-brp1002-116129-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बहन के घर से लौट रहे बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बहन के घर से लौट रहे बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
पिपरहवा चौराहा (बलरामपुर)। करवाचौथ पर बहन के घर सामान देकर वापस लौट रहे बाइक सवार की सोमवार को तुलसीपुर-हरैया मार्ग पर खैरी भट्ठा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी है।
तुलसीपुर हरैया मार्ग पर खैरी भट्ठा के पास सोमवार की दोपहर में एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वहां पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी शिनाख्त का प्रयास किया।
बाइक नंबर व मोबाइल से उसका पता ट्रेस किया गया। उसकी पहचान राजाराम सैनी (28) निवासी जमुनीकला थाना ललिया के रूप में हुई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि राजाराम बघेलखंड निवासी अपनी बहन के यहां करवा चौथ पर पूजा का सामान लेकर गया था। वहां से वापस आ रहा था। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है। मृतक हेलमेट नहीं लगाए था। मौत की वजह सिर में चोट है।