{"_id":"5dc305f98ebc3e5b1c706642","slug":"bike-rider-killed-in-vehicle-collision-balrampur-news-lko4908201108","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से बाइक सवार की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से बाइक सवार की गई जान
विज्ञापन
देहात (बलरामपुर)। नगर कोतवाली क्षेत्र के मेवालाल पुलिस चौकी के आगे बुधवार को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया। मौके पर ही बाइक सवार की मौत हो गई है। घटना के बाद मौके से अज्ञात वाहन चालक फरार हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी है।
प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली रामाश्रय राय ने बताया मेवालाल पुलिस चौकी के आगे नेशनल हाइवे तुलसीपुर पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हल्का इंचार्ज कमलेश कुमार यादव को भेजकर शव को कब्जे में लिया गया और नगर कोतवाली लाकर संयुक्त जिला चिकित्सालय स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया।
मृतक की पहचान भगवतपुर निवासी मनोज कुमार पाठक(34) के रुप में हुई है। मृतक के परिजन चंद प्रकाश मिश्र की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के वरिष्ठ सहायक देवराज पाठक ने बताया कि मृतक आश्रित के रूप में मनोज कुमार पाठक मेट के पद पर प्रांतीय खंड में कार्यरत थे। मनोज के पिता परशुराम के स्थान पर प्रांतीय खंड में रखा गया था। मनोज कुमार पाठक के आकस्मिक मौत से परिजनों का हाल बेहाल है।