फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Bike rider dies in road accident

Balrampur News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 07 May 2025 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in road accident
गैसड़ी/बलरामपुर। जैतापुर चौराहे के पास बुधवार को दोपहर करीब दो बजे बाइक के पीछे स्कॉर्पियो की टक्कर से सड़क हादसा हो गया। सड़क हादसे में बाइक पर पीछे बैठे युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना पचपेड़वा के तिलकहना निवासी महेश कुमार ने बताया कि उनका भतीजा अनूप कुमार यादव (18) बाइक से अपनी बहन की ननद की शादी में मछली गांव गया था। बुधवार को अपने मामा के बेटे देवराज यादव (25) के साथ बाइक से वापस अपने घर तिलकना आ रहे थे। बाइक देवराज चला रहे थे जो हेलमेट भी पहने थे। अनूप कुमार बाइक पर पीछे बैठे थे। रास्ते में जैतापुर चौराहा के पास दोपहर करीब दो बजे स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में अनूप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि देवराज को हल्की चोट लगी है। चाचा महेश कुमार ने बताया कि भतीजे की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है।प्रभारी निरीक्षक थाना गौरा चौराहा अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। छानबीन कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed