{"_id":"686c13115c2a3a71ce097c87","slug":"bike-rider-dies-in-accident-balrampur-news-c-99-1-brp1008-129147-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: हादसे में बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
Tue, 08 Jul 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
गैसड़ी (बलरामपुर)। जरवा-रनियापुर मार्ग पर मनसुरवा गांव के पास सोमवार को दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में जरवा के मजगवां गांव निवासी आफताब (28) की मौत हो गई, इब्राहिम व अक्षय घायल हो गए। दोनों को सीएचसी तुलसीपुर में भर्ती कराया गया।
जरवा कोतवाली क्षेत्र के मजगवां निवासी आफताब व पचपेड़वा थाना क्षेत्र के ग्राम कन्हईडीह निवासी इब्राहिम एक बाइक से सोमवार को जरवा से रनियापुर जा रहे थे। आफताब बाइक चला रहे थे। मनसुरवा गांव के पास अचानक सामने से आ रहे जुगुनभरिया निवासी बाइक सवार अक्षय कुमार से टक्कर हो गई। अक्षय जरवा की तरफ आ रहे थे।
हादसे में तीनों बाइक सवार घायल हो गए। तीनों को सीएचसी तुलसीपुर पहुंचाया गया। इलाज के दौरान आफताब की मौत हो गई। उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इब्राहिम व अक्षय का इलाज किया जा रहा है। दोनों बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक गैसड़ी कोतवाली बलजीत कुमार राव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है।