फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Bike rider death by car collision

Balrampur News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Wed, 26 Jun 2024 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 26 Jun 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Bike rider death by car collision

विज्ञापन
बलरामपुर। बौद्ध परिपथ पर गैसड़ी बाजार में मंगलवार रात शिव मंदिर के पास कार व बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बलरामपुर से सीटी स्कैन कराकर घर लौट रहे बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दो लोग व कार सवार दो लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पचपेड़वा थाना क्षेत्र के मठवा गांव निवासी रिजवान (25) मंगलवार को बाइक से संदीप यादव (26) निवासी ग्राम कुकुरभुकवा थाना पचपेड़वा व बुधराम (24) निवासी कोहरगड्डी पचपेड़वा के साथ बलरामपुर गए थे। वहां बुधराम की सीटी स्कैन जांच कराई गई। इसके बाद रात में तीनों लोग घर लौट रहे थे। रास्ते में गैसड़ी नगर में शिव मंदिर के पास बढ़नी से बलरामपुर जा रही कार से बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने रिजवान को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल बुधराम व संदीप को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे में कार चालक अफसर अली व कार सवार अकमल अली को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई मुस्फिक ने बताया कि रिजवान पेशे से वाहन चालक थे। हादसे के समय रिजवान ही बाइक चला रहे थे। वह हेलमेट लगाए थे। इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह ने बताया कि रिजवान का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed