फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Bike collides with Vanrose, uncle dies, nephew injured

Balrampur News: वनरोज से टकराई बाइक, चाचा की मौत, भतीजा घायल

Fri, 10 Oct 2025 10:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with Vanrose, uncle dies, nephew injured
अहमद अली।-फाइल फोटो
श्रीदत्तगंज। उत्तरौला-गोंडा मार्ग पर शेरपुर गांव के पास शुक्रवार सुबह 10 बजे एक बाइक वनरोज से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे घायल हो गए। घायलों को उतरौला के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां चाचा अहमद अली (58) की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें गोंडा रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। भतीजे हैदर अली (28) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के चमरूपुर बाजार निवासी अहमद अली अपने भतीजे हैदर अली के साथ किसी कार्य से महदेईया बाजार गए थे। दोनों लौट रहे थे तभी शेरपुर गांव के पास अचानक बाइक के सामने वनरोज आ गया। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक हैदर अली चला रहे थे, वह हेलमेट नहीं पहने थे। ग्रामीणों की मदद से घायलों को उतरौला के निजी अस्पताल ले जाया गया। हादसे की खबर मिलते ही गांव में सन्नाटा छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में गम का माहौल है। प्रभारी निरीक्षक अवधेशराज सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिली है। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed