फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Bhimu Eleven became the winner of 99 Rule Out Cricket Tournament

Balrampur News: भीमू इलेवन बनी 99 रूल आउट क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता

Tue, 31 Dec 2024 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Bhimu Eleven became the winner of 99 Rule Out Cricket Tournament
बलरामपुर। नगर के सिविल मोहल्ला स्थित हसीब बाबा खेल मैदान में चल रहे 99 रूल आउट क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 का फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला गया। शानदार प्रदर्शन करते हुए भीमू इलेवन की टीम ने चार विकेट से फाइनल मुकाबला जीत कर ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया। भीमू इलेवन टीम के खिलाड़ी आकाश निषाद को मैन ऑफ द मैच व आमिर इकबाल को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला भीमू इलेवन व बीएसटी लॉयन के बीच खेला गया। बीएसटी लॉयन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। बीएसटी लॉयन की टीम 10 ओवरों में नौ विकेट पर मात्र 49 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भीमू इलेवन की टीम ने 9.1 ओवरों में 50 रन बनाकर चार विकेट से फाइनल मुकाबला जीतकर खिताब पर कब्जा कर लिया। विजेता टीम भीमू इलेवन को 50 हजार रुपये व उपविजेता टीम बीएसटी लॉयन को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

पूरे टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने पर आमिर इकबाल को मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार के रूप में भीमू सिंह की तरफ से एलईडी टीवी दी गई। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि गैसड़ी विधायक राकेश यादव व वरिष्ठ ईएनटी सर्जन डॉ. अब्दुल कय्यूम ने विजेता टीम को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। इस टूर्नामेंट के आयोजन में बसपा जिला उपाध्यक्ष मेहताब जमील का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर सिटी मांटेसरी स्कूल के प्रधानाचार्य केपी यादव, बसपा नेता शाबान अली, डॉ. अब्दुल रहीम सिद्दीकी, अनन्य गौरव मिश्र, टूर्नामेंट के आयोजक बाबू खान, दानिश शेख व राजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed