फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Beneficiaries deprived of getting food grains due to negligence of officials

अधिकारियों की लापरवाही के कारण अनाज पाने से वंचित लाभार्थी

Tue, 21 Sep 2021 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Beneficiaries deprived of getting food grains due to negligence of officials
बलरामपुर के जम्बूदीप गांव में कोटा चयन के लिए बुलाई गई बैठक में पहुंचे ग्रामीण। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। गरीबों के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं का लाभ अधिकारियों की लापरवाही के चलते नहीं मिल पा रही है। सदर ब्लाक के ग्राम जम्बूदीप में पांच साल से कोटा निलंबित चल रहा है।
विज्ञापन

कोटा चयन के लिए सात बार खुली बैठक बुलाई गई लेकिन अधिकारियों के न पहुंचने के कारण कोटे का चयन नहीं हो पा रहा है। लाभार्थियों को अनाज लेने के लिए तीन से चार किलोमीटर दूरी का चक्कर काटना पड़ रहा है। सोमवार को कोटा चयन के लिए बुलाई गई खुली बैठक में अधिकारियों के न पहुंच पाने के कारण सातवीं बार भी कोटा चयनित नहीं हो सका।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान जम्बूदीप कन्हैया लाल वर्मा, राजेश कुमार, दिनेश, शिवपता, ननकन, रामानुज, विक्रम, संजय, रामचरित्र व छोटका आदि ने बताया कि हम लोगों का कोटा कैलाशगढ़ के कोटेदार के यहां संबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव से कैलाशगढ़ की दूरी करीब तीन से चार किलोमीटर दूर है। गांव का कोटा करीब पांच वर्ष पहले निलंबित हो गया था। कोटा चयन के लिए कई बार खुली बैठक बुलाई गई लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण कोटे का चयन नहीं हो सका।

कई लाभार्थी कोटे की दुकान दूर होने के चलते अनाज का उठान भी नहीं कर पाते हैं। 20 सितंबर को भी कोटा चयन के लिए खुली बैठक बुलाई गई थी लेकिन अधिकारी के न पहुंचने के कारण बैठक नहीं हो सकी। मौके पर सैकड़ों ग्रामीण भी इकट्ठा हुए थे। इन लोगों ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कोटा चयन कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed