फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Become a partner in eradicating child marriage

बाल विवाह को जड़ से मिटाने में बने सहयोगी

Wed, 25 Dec 2019 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Become a partner in eradicating child marriage
बलरामपुर। महिला कल्याण विभाग से संचालित महिला शक्ति केंद्र योजना के तहत पचपेड़वा ब्लॉक परिसर में बुधवार को स्टूडेंट वालंटियर को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान स्टूडेंट वालंटियर से बाल विवाह को जड़ से मिटाने में सहयोग करने की अपील की गई। अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए स्टूडेंट वालंटियर से व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए टिप्स दिए गए।
विज्ञापन

बीडीओ पचपेड़वा अनुज कुमार व एडीओ सत्य प्रकाश पांडेय ने स्टूडेंट वालेंटियर्स के प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए कहा कि सहयोग से लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। महिला मोर्चा की अध्यक्ष मंजू तिवारी, विधि परिवीक्षा अधिकारी प्रदीप द्विवेदी, महिला कल्याण अधिकारी राघिनी मिश्रा, जिला समन्वयक दीपिका तिवारी, बद्री विशाल तिवारी, अतुल रस्तोगी, अमित कुमार गर्ग, अजीजुल्ला सिद्दीकी, मुर्तजा सिद्दीकी, हरीराम, मीना कुमारी, ममता, सुनील कुमार व पद्मनी सिंह आदि ने स्टूडेंट वालंटियर को प्रशिक्षण के दौरान राष्ट्रीय पारिवारिक योजना, वृद्धा पेंशन, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, दिव्यांग पेंशन योजना व घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम 2005 आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

स्टूडेंट वालेंटियर्स से अपील किया कि सरकारी कार्यक्रमों के साथ-साथ बाल विवाह को रोकने में भी अपना हाथ बढ़ाए। बाल विवाह समाज का सबसे बड़ा रोड़ा है। इस रोड़े के चलते ही महिलाओं के विकास में बढ़ोत्तरी नहीं हो पा रही है। इस अवसर पर पचपेड़वा ब्लॉक के तमाम स्टूडेंट वालंटियर्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed