फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Be ready for the third wave of Corona

कोरोना की तीसरी लहर के लिए रहें तैयार

Wed, 23 Jun 2021 08:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
Be ready for the third wave of Corona
बलरामपुर। कोरोना की तीसरी लहर के लिए अस्पतालों को सभी संसाधनों से लैस किए जाएं। जिससे तीसरी लहर का प्रकोप बढ़ने के बाद उस पर काबू पाया जा सके। यह बातें भाजपा के जिला प्रभारी मंत्री सुधीर हलवासिया ने बुधवार को गोद लिए अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज तराई का औचक निरीक्षण करते हुए कही। इस दौरान अस्पताल परिसर में पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर सबसे घातक बताई जा रही है। इस लहर से निपटने के लिए हमें स्वास्थ्य के क्षेत्र में सभी तैयारियां करनी होंगी। अस्पतालों में कोरोना महामारी से लड़ने वाली सभी दवाएं, ऑक्सीजन और वेंटीलेटर आदि पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होने चाहिए।
विज्ञापन

साथ में मौजूद तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से चलाए जा रहे सभी योजनाओं का लाभ घर-घर पहुंचाने का कार्य स्वास्थ्य विभाग की आशा व अन्य कर्मियों के माध्यम से किया जा रहा है। सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की विधायक ने क्षेत्र के लोगों से अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह ने अस्पताल में फैली गंदगी को साफ सुथरा रखने की हिदायत दी। स्वास्थ्य केंद्र में एंटी वेनम इंजेक्शन व कुत्ते के काटने का इंजेक्शन रखने का निर्देश प्रभारी चिकित्साधिकारी को दिया।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, रवि मिश्रा, डॉ. हुकुम सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना महराजगंज तराई पीएन तिवारी डॉ. मनीष सिंह, डॉ. सुहेल अहमद व प्रवेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed