फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Be alert from wild animals in rainy season

Balrampur News: वर्षाकाल में वन्य जीवों से रहें सतर्क

Sat, 15 Jul 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 15 Jul 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Be alert from wild animals in rainy season
बलरामपुर। डीएफओ एम सेम्मारन ने आए दिन गांवों में वन्यजीवों के हमले को लेकर एडवायजरी जारी की है। उन्होंने बताया कि वर्षाकाल में जंगल के अंदर अधिकांश स्थानों पर जलभराव हो जाने के कारण वन्यजीवों का प्राकृतवास सीमित हो जाता है। ऐसे में वन्यजीवों के जंगल से बाहर आने की संभावना बढ़ जाती है। वह अक्सर भोजन की तलाश में जंगल से बाहर निकलते हैं। ऐसे में सभी लोगों को सजग रहना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि वन्यजीव सामान्य तौर पर सुबह या शाम के समय अधिक सक्रिय होते हैं। इस समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने जंगल के समीपवर्ती गांवों के लोगों से अपील किया है कि शाम के समय अकेले वन क्षेत्र के निकट अथवा गन्ने के खेत में भ्रमण के लिए न जाएं। वृद्ध एवं बच्चों को इस स्थिति से सुरक्षित रखें। किसी भी आकस्मिक स्थिति में वन विभाग से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed