फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   BDO and village heads will observe the Panchayat development model in Maharashtra

Balrampur News: महाराष्ट्र में पंचायत विकास मॉडल देखेंगे बीडीओ व ग्राम प्रधान

Wed, 03 Dec 2025 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
BDO and village heads will observe the Panchayat development model in Maharashtra
बलरामपुर। पचपेड़वा के खंड विकास अधिकारी मोहित दूबे तथा तुलसीपुर के जहाडीह गांव के प्रधान जगदंबिका प्रसाद 7 से 11 दिसंबर तक महाराष्ट्र में एक्सपोजर विजिट करेंगे। यह जानकारी जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) श्रेया उपाध्याय ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह एक्सपोजर विजिट केंद्र और राज्य सरकार की उस पहल का हिस्सा है, जिसके तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को देशभर में विकसित हो चुके पंचायत मॉडल, ग्रामीण विकास प्रथाओं और नवाचारों का प्रत्यक्ष अध्ययन कराया जाता है। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल महाराष्ट्र के उन क्षेत्रों का दौरा करेगा, जहां पंचायत स्तर पर स्वच्छता, जल संरक्षण, कचरा प्रबंधन, महिला समूहों की आर्थिक गतिविधियों, डिजिटल शासन और ग्राम विकास के सफल मॉडल लागू हैं।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने बताया कि एक्सपोजर विजिट का उद्देश्य अधिकारियों और प्रधानों को नई कार्यशैली, तकनीक और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की बारीकियों से अवगत कराना है, ताकि लौटकर वे अपने क्षेत्रों में भी इन सफल मॉडलों को लागू कर सकें। खंड विकास अधिकारी मोहित दूबे ने कहा कि इस यात्रा से पंचायत स्तर पर नवीन प्रयोगों को समझने और क्षेत्र में बेहतर कार्य योजना बनाने में मदद मिलेगी। वहीं, ग्राम प्रधान जगदंबिका प्रसाद ने इसे ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बताया। यात्रा के बाद प्रतिभागी अपने-अपने विकास खंडों में इन मॉडलों को लागू करने की दिशा में कार्य करेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed