{"_id":"6aea199df29ed9506909c4ae","slug":"baskets-zari-work-and-embroidered-items-caught-the-attention-of-shoppers-balrampur-news-c-99-1-slko1019-157382-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: डलिया, जरी और कढ़ाई के सामान ने खींचा खरीदारों का ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: डलिया, जरी और कढ़ाई के सामान ने खींचा खरीदारों का ध्यान
Tue, 03 Nov 2026 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 03 Nov 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
फोटो-24-बलरामपुर के एमपीपी इंटर कॉलेज में लगे स्टॉल पर खरीदारी करती महिलाएं ।-स्रोत : विभाग
बलरामपुर। एमपीपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित सरस मेले में मंगलवार को दूसरे दिन भी खरीदारों की भीड़ उमड़ी। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की ओर से तैयार डलिया, जरी क्राफ्ट और कढ़ाई वाले उत्पाद लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। आकर्षक डिजाइन और बारीक कारीगरी से सजे इन उत्पादों को देखकर लोगों ने जमकर खरीदारी की। अच्छी बिक्री से महिलाओं के चेहरे खिल उठे।
मेले में लगे स्टॉलों पर महिलाओं की मेहनत और हुनर की झलक देखने को मिली। कहीं रंग-बिरंगी डलिया सजी थीं तो कहीं जरी और एम्ब्रॉयडरी से तैयार कपड़े व सजावटी सामान लोगों को आकर्षित कर रहे थे। इसके अलावा अचार, मुरब्बा, पापड़, मिलेट से बने खाद्य पदार्थों, हस्तशिल्प और ऊनी सामग्री की भी अच्छी मांग रही। सुबह से ही लोग स्टॉलों पर पहुंचकर उत्पादों की जानकारी लेने और खरीदारी करने में जुटे रहे।
स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी सुनीता, मालती, पूनम और ऊषा ने बताया कि सरस मेला उनके लिए अपने हुनर और उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने का बेहतर अवसर है। यहां सीधे ग्राहकों को सामान बेचने से उन्हें अपनी मेहनत का उचित मूल्य मिल रहा है। इससे आमदनी बढ़ाने के साथ ही आत्मनिर्भर बनने का हौसला भी मिलता है।
विज्ञापन
मनरेगा एवं एनआरएलएम के डीसी सुशील कुमार अग्रहरि ने विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कर महिलाओं के काम की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं, छात्राओं ने लोकनृत्य, समूह गीत और नाटिकाओं की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस दौरान अखिलेश मौर्या, अनिल द्विवेदी और विवेक गोदर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।