फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Basic Warriors Balrampur team in next round

Balrampur News: बेसिक वारियर्स बलरामपुर की टीम अगले दौर में

Tue, 21 Jan 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 21 Jan 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Basic Warriors Balrampur team in next round
बलरामपुर। शिवपुरा के खेल मैदान में मंगलवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन बीएसए शुभम शुक्ल ने किया। उद्घाटन मैच जीतकर बेसिक वारियर्स बलरामपुर की टीम ने अगले दौर में प्रवेश कर लिया। बेसिक वारियर्स बलरामपुर के खिलाड़ी पंकज सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच बेसिक वारियर्स शिवपुरा एवं बेसिक वारियर्स बलरामपुर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बेसिक वारियर्स शिवपुरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। बेसिक वारियर्स शिवपुरा की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 16.1 ओवर में 114 रन बनाए। 115 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेसिक वारियर्स बलरामपुर की टीम ने 15 ओवर में सात विकेट पर 116 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैच में गेंद व बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी पंकज सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर ऋषि मुनि वर्मा, संतोष उपाध्याय, सौभाग्य पाठक, विवेक व अभिषेक पांडेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed