फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Basic Warriors and JMS experts reached the semifinals

Balrampur News: सेमीफाइनल में पहुंचीं बेसिक वॉरियर्स व जेएमएस धुरंधर

Sun, 22 Feb 2026 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Basic Warriors and JMS experts reached the semifinals
बलरामपुर के स्पोटर्स स्टेडियम में क्रिकेट खेलती छात्राएं ।-संवाद
बलरामपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को बालिका प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया। दूसरे दिन लीग मैच में बलरामपुर तहसील क्षेत्र की आठ टीमों के बीच मुकाबला हुआ। बेहतर प्रदर्शन करने पर बेसिक वॉरियर्स व जेएमएस धुरंधर की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई।
विज्ञापन

मैच का शुभारंभ तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। बलरामपुर तहसील का पहला मुकाबला बेसिक वाॅरियर्स बलरामपुर व फातिमा फाइटर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फातिमा फाइटर की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 69 रन बनाए। जवाबी पारी में बेसिक वॉरियर्स ने बिना कोई विकेट खोए 70 रन बनाकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन

दूसरा मैच जीआईसी सुपर गर्ल्स व कस्तूरबा राइडर के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जीआईसी की टीम ने पांच विकेट पर 86 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कस्तूरबा राइडर 84 रन ही बना सकी। तीसरा मैच बेसिक राइजर्स बलरामपुर व आश्रम पद्धति विद्यालय के बीच हुआ। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बलरामपुर की टीम ने तीन विकेट खोकर 67 रन बनाए। जवाबी पारी में आश्रम पद्धति की टीम 60 रन ही बना पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम मैच कस्तूरबा स्टॉर्म बलरामपुर व जेएमएस धुरंधर के बीच हुआ। इसमें जेएमएस धुरंधर की टीम विजेता रही। अंकों के आधार पर बेसिक वॉरियर्स व जेएमएस धुरंधर की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शक्ति मिश्र ने बताया कि बलरामपुर तहसील की दो, उतरौला व तुलसीपुर तहसील की एक-एक टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। दो सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबला आठ मार्च को महिला दिवस पर खेला जाएगा।

डीएम व एएसपी ने किया उत्साहवर्धन
बालिका प्रीमियर लीग में पहुंचे डीएम विपिन कुमार जैन व एएसपी विशाल पांडेय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। डीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभा को निखारने का यह बेहतरीन मौका है। डीएम ने मैन ऑफ द मैच पाने रहीं खिलाड़ियों के साथ दोपहर का भोजन करने की घोषणा भी की। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ल, समाज कल्याण अधिकारी डॉ. राहुल गुप्त, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी अशोक पाठक, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी श्वेता सिंह व ज्ञानबाबू तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed