फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Bank branch manager summoned for negligence in distributing loan

Balrampur News: ऋण बांटने में लापरवाही पर बैंक के शाखा प्रबंधक तलब

Mon, 24 Jun 2024 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 24 Jun 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Bank branch manager summoned for negligence in distributing loan
बलरामपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय तकनीकी समिति की बैठक में डीएम ने ऋण बांटने में लापरवाही करने वाले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य शाखा प्रबंधक को तलब किया है। साथ ही ऋण संबंधी फाइलों के निस्तारण में हीलाहवाली करने पर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


डीएम अरविंद सिंह ने खरीफ व रबी की फसल में प्रति हेक्टेयर में लगने वाली लागत का सर्वे करते हुए स्केल का फाइनेंस निर्धारित करने की बात कही। कहा कि स्केल का फाइनेंस के निर्धारण न्यूनतम समर्थन मूल्य, प्रति हेक्टेयर लाभ आदि बिंदुओं को ध्यान में रखकर किया जाए। कहा कि पब्लिक सेक्टर बैंक ग्रामीण क्षेत्रों में केसीसी सहित कम अवधि के एग्रीकल्चर छोटे लोन बांटे, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हो सके। जनपद में पब्लिक सेक्टर बैंक इसपर खरे नहीं उतर रहे हैं। जिले में पब्लिक सेक्टर के बैंक इंश्योरेंस पॉलिसी व म्यूचुअल फंड में तो विशेष रुचि ले रहे हैं, लेकिन एग्रीकल्चर लोन देने में पीछे हैं। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए। बैंक अधिकारी अभियान चलाकर किसानों को केसीसी सहित कृषि से संबंधित छोटे-छोटे ऋण आसानी से उपलब्ध कराएं। बैठक में उप निदेशक कृषि नरेंद्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी आरपी राना व एलडीएम अमित कुमार राजू सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed