फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Balrampur's writers make a splash at Delhi's World Book Fair

Balrampur News: दिल्ली के विश्व पुस्तक मेले में बलरामपुर के साहित्यकारों की धूम

Thu, 06 Feb 2025 09:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 09:29 PM IST
विज्ञापन
Balrampur's writers make a splash at Delhi's World Book Fair
बलरामपुर। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 01 फरवरी से शुरू विश्व पुस्तक मेला-2025 में बलरामपुर के साहित्यकारों व अदीबों की धूम है। कई प्रकाशक के स्टॉल पर जिले के शायरों, कवियों व लेखकों की पुस्तकें अपनी अलग ही छाप छोड़ रही हैं। इससे जिले के लेखक एक बार फिर चर्चा में हैं। पुस्तक मेला 09 फरवरी तक चलेगा।
विज्ञापन

पुस्तक मेले में शहर के कहानीकार प्रदीप मिश्र की ''अटल का बलरामपुर'' लोगों की पसंद बनी है। पूर्व प्रधानमंत्री को पहली बार लोकसभा में पहुंचाने वाले क्षेत्र बलरामपुर के जनमानस में बसी अटल की यादों की कहानी यह किताब सुनाती है। जबकि शांति व अहिंसा का संदेश देती युवा कवि कुमार अनुपम की नवीनतम पुस्तक ''युद्ध के विरुद्ध'' चार खंडों में स्टॉल पर मौजूद है। बलरामपुर के मूल निवासी व शिवपुरी में राजनीति विज्ञान के शिक्षक प्रो. पुनीत कुमार की पांचवीं किताब ''भारतवर्ष में मानव अधिकार'', अली सरदार जाफरी के भतीजे व कहानीकार जाफर मेहदी जाफरी की लघु कहानियों का संग्रह ''सुबह कितनी दूर'' भी मेले में है।
विज्ञापन

रामपाल श्रीवास्तव के आलेख संग्रह व संस्मरण की चार किताबें सफेद हाथी, बचे हुए पृष्ठ, जित देखूं तित लाल व संपादाकाचार्य बाबूराव विष्णु पराड़कर, उपन्यास ''त्राहिमाम युगे युगे'' बलरामपुर की माटी की सुगंध बिखेर रही है। बलरामपुर के बाशिंदे व मुंबई में काम कर रहे अखलाक अहमद जई की किताबें मामक सार (उपन्यास), सोख्ता (उपन्यास), हरकारा (पत्र संग्रह), पढ़ा-लिखा इंसान (बाल कहानी संग्रह), लालटेनगंज (कहानी संग्रह ) भी उपलब्ध है। शायर डॉ. अब्दुल सुबहान खान उर्फ शाद बलरामपुरी की पुस्तक ''अंजाम-ए-इश्क़'' भी लोगों को पसंद आ रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

साहित्य में जिले के लोगों की अलग ही है पहचान
बलरामपुर की धरती के अदीबों में जहां नानक चंद ''इशरत'', अली सरदार जाफरी, पद्मश्री एवं बेकल उत्साही, पं. देवी प्रसाद राही, पी. पयाम, प्रो. उदयभानु पांडेय, ईश्वर सरन ''सरन'', हरिशंकर लाल श्रीवास्तव ''खिज्र'', कंट्रोल बलरामपुरी, बम बहादुर सिंह ''सरस'', डॉ. अंजुम इरफानी, डॉ. कलीम कैसर, डॉ. अनिल गौड़ जैसे प्रतिष्ठित नाम शुमार हैं। वहीं नए लेखकों, कवियों व कहानीकारों की भी लंबी फेहरिस्त है। इस बार दिल्ली के विश्व पुस्तक मेले में भी जिले के लेखकों की धमक दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed