फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Balrampur's Glory in the National Income and Eligibility Test

Balrampur News: राष्ट्रीय आय एवं योग्यता परीक्षा में बलरामपुर का जलवा

Sun, 01 Mar 2026 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Balrampur's Glory in the National Income and Eligibility Test
बलरामपुर के कंपोजिट विद्यालय उच्च प्राथमिक विद्यालय रमवापुर में मौजूद विद्यार्थी ।-स्रोत : विभा
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी, इलाहाबाद की तरफ से आयोजित राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में बलरामपुर जनपद ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। जिले ने अपने कोटे की सभी 118 सीटों पर शत-प्रतिशत चयन कराकर प्रदेश में मिसाल पेश की है। इस परीक्षा में चयनित प्रत्येक छात्र को चार वर्षों तक प्रतिमाह एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी, जो कुल 48 हजार रुपये होगी।
विज्ञापन


जिले में प्रथम स्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय देवीपाटन की मेधावी छात्रा खुशबू ने प्राप्त किया। द्वितीय एवं तृतीय स्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय बिजुआ कला की छात्रा सुधा गिरि और छात्र सत्यम ने हासिल किया है। पचपेड़वा शिक्षा क्षेत्र लगातार पांच वर्षों से सर्वाधिक चयन देने वाला क्षेत्र बना हुआ है। इस शिक्षा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय बिजुआ कला ने विशेष उपलब्धि हासिल की, जहां से 19 छात्रों का चयन हुआ। इनमें सुधा गिरि, सत्यम, विजय, रीमा, नुरैन, गणेश, सूरज, अबु जैद, आदित्य, विकास, राम बरन, शिव कुमार, दिलीप, अजीत, सोनू, दिव्या, यामिनी, नैमितुल्लाह और विक्रम शामिल हैं। छात्रों ने इसका श्रेय विद्यालय के शिक्षक राजेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन को दिया।
विज्ञापन

उतरौला शिक्षा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय रमवापुर कला से सीमा, दिसंबरी देवी, संदीप कुमार, अमर पाल, आंचल, स्नेहा और अमित का चयन हुआ है। शिक्षक रविकांत चौधरी ने छात्रों को बधाई दी। पचपेड़वा शिक्षा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय शंकरपुर कलां से निशा यादव, मुस्कान, शिवा चौरसिया, फौजिया, अंशिका चौधरी और सुनील चयनित हुए। शिवपुरा शिक्षा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय कोड़री से विजय कुमार, अरमान और अशरफ ने सफलता पाई। इसी शिक्षा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय टेंगनवार से अंकित कुमार को पांचवीं रैंक मिली। वहीं, उच्च प्राथमिक विद्यालय मोतीपुर कला के अभिषेक कुमार, उच्च प्राथमिक विद्यालय इमलिया के उमेश्वर सिंह और कंपोजिट विद्यालय बसावन बनकट के छात्र आकाश ने भी चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा के नोडल शिक्षक ब्रजेश कुमार द्विवेदी ने चयनित छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए इसे जिले की बेहतर शिक्षा गुणवत्ता का प्रमाण बताया। बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला ने खुशी जताते हुए अभिभावकों व शिक्षकों से बच्चों को आगे भी इसी लगन से पढ़ाई के लिए प्रेरित करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed