फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Balrampur winner in divisional chess competition

Balrampur News: मंडलीय शतरंज प्रतियोगिता में बलरामपुर विजेता

Sat, 11 Oct 2025 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Balrampur winner in divisional chess competition
मंडलीय शतरंज प्रतियोगिता में विजेता ​खिलाड़ियों के साथ ​शिक्षक। स्रोत खेल समिति
बलरामपुर। मंडलीय शतरंज प्रतियोगिता में बलरामपुर की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगिता में विजेता बनने पर खिलाड़ी व खेल शिक्षक गदगद हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक खेल समिति की तरफ से श्रावस्ती जनपद के जगतजीत इंटर कॉलेज में शनिवार को मंडलीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में देवीपाटन मंडल के बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती जनपद की बालक-बालिका जूनियर व सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जूनियर वर्ग में बलरामपुर की टीम श्रावस्ती को पराजित कर फाइनल में पहुंची। फाइनल मुकाबले में बलरामपुर बहराइच को हराकर विजेता बना। सीनियर वर्ग में भी बलरामपुर ने श्रावस्ती को एक तरफा मुकाबले में हराकर फाइनल जीत लिया। सीनियर वर्ग में जयंत नाथ, स्वदेश नाथ, सक्षम नाथ, जतिन नाथ व तन्मय तिवारी और जूनियर वर्ग में गगन मिश्र, उमंग सिंह, रजनैन अंसारी, आयुष, सक्षम तिवारी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

अब यह खिलाड़ी देवीपाटन मंडल की तरफ से प्रदेश स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रदेश स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता 14 से 16 अक्तूबर तक अलीगढ़ में आयोजित होगी। खेल शिक्षक सुनील कुमार, अर्पण पांडेय, उमेश चंद्र तिवारी, अवधेश तिवारी, अवधेश चौधरी एवं रितिका साहू ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मंडलीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन पर डीआईओएस मृदुला आनंद व जिला खेल सचिव मो. सुहेल ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed