फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   balrampur village development crore

Balrampur News: 1.25 करोड़ से होगा उतरौला के गांवों का विकास

Thu, 23 Mar 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 23 Mar 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
balrampur village development crore
उतरौला (बलरामपुर)। विकास खंड सभागार में बृहस्पतिवार को हुई बैठक में गांवों के विकास को लेकर एक करोड़ 25 लाख रुपये की कार्ययोजना को मंजूरी दी गई। इससे गांवों में नाली, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग सहित अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। कुछ प्रधानों ने अधिकारियों की कार्यशैली पर आपत्ति जताते हुए बैठक का बहिष्कार किया।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी सुमित सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें राज्य वित्त आयोग से 50 लाख व 15वें वित्त से 75 लाख रुपये की कार्य योजना का प्रस्ताव पारित किया गया। इससे नाली, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग, सीसी पुलिया, पेयजल व स्वच्छता संबंधी कार्य कराए जाएंगे। बैठक में वर्ष 2022-23 के अनुपूरक कार्य योजना का अनुमोदन भी किया गया।
विज्ञापन

जोगीवीर के प्रधान विजय पाल वर्मा सहित अन्य प्रधानों ने बहिष्कार का दावा करते हुए आरोप लगाया कि भुगतान के मामले में अनदेखी की जा रही है। चुनिंदा प्रधानों के ग्राम सभाओं का भुगतान किया जा रहा है। साथ ही कई अन्य आरोप भी लगाए। बीडीओ ने आरोपों को निराधार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनधि महिपाल चौधरी, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता संतोष कुमार, जेई राम सनेही भारती, खंड शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य शारदा, काशीराम, इबरत अली सहित अन्य क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed